{"_id":"5ada55614f1c1b330a8b5aa5","slug":"201524258145-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगम व नौचंदी के साथ अब राज्यरानी भी होने लगी लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगम व नौचंदी के साथ अब राज्यरानी भी होने लगी लेट
Updated Sat, 21 Apr 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब राज्यरानी एक्सप्रेस भी होने लगी लेट
मेरठ। संगम व नौचंदी एक्सप्रेस के साथ अब राज्यरानी एक्सप्रेस भी लेट होने लगी है। बृहस्पतिवार को यह ट्रेन निर्धारित आगमन समय रात साढ़े दस बजे की बजाय छह घंटे की देरी से शुक्रवार सुबह करीब साढ़े चार बजे पहुंची। इसके चलते ट्रेन को निर्धारित प्रस्थान सुबह पौने पांच बजे की बजाय सुबह दस बजे रवाना किया जा सका। ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं संगम व नौचंदी एक्सप्रेस पिछले डेढ़ साल से लेट चल रही है। स्टेशन अधीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि झांसी से वाया लखनऊ मेरठ आने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस ट्रैक पर लिए गए ब्लॉक के कारण लेट हुई है। इस ट्रेन को लेट आने के कारण पांच घंटे देरी से सुबह करीब दस बजे रवाना किया गया।