{"_id":"5abd4f9d4f1c1bcb618b4666","slug":"201522356125-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनसंख्या नियंत्रण को सामूहिक प्रयास करने होंगे: देवधर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनसंख्या नियंत्रण को सामूहिक प्रयास करने होंगे: देवधर
Updated Fri, 30 Mar 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनसंख्या नियंत्रण के लिए सामूहिक प्रयास करने होंगे
मेरठ। छावनी क्षेत्र स्थित अतिथि गृह में बृहस्पतिवार को सेव इंडिया जन फाउंडेशन की ओर से जनसंख्या नियंत्रण पर सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि त्रिपुरा के प्रभारी वरिष्ठ भाजपा नेता सुनील देवधर ने कहा कि आज बढ़ती जनसंख्या देश के लिए खतरनाक बनती जा रही है। जनसंख्या नियंत्रण के लिए देश के सभी धर्मों के लोगों को सामूहिक प्रयास करने चाहिए। यह देश की समस्या है इसे जाति, धर्म के आधार पर नहीं देखना चाहिए।
सुनील देवधर ने कहा पिछले 25 वर्षों से त्रिपुरा की विधानसभा में जन गण मन नहीं गाया जा सका। भाजपा सरकार बनने के बाद वहां विधानसभा में जन गण मन गाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रोफेसर दर्शनलाल अरोड़ा ने कहा अधिक जनसंख्या के कारण ही आज खासकर उत्तर भारत में भयंकर बीमारी पनपने लगी है। कार्यक्रम संयोजक विनोद चौधरी ने कहा कि सेव इंडिया फाउंडेशन द्वारा चलाया जा रहा आंदोलन अब देश के अलग-अलग राज्यों में फैलेगा। फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप शुक्ला ने कहा कि अगर भावी पीढ़ी को सुरक्षित और देश को विकसित करना है तो जनसंख्या पर कानून बनाना होगा।
कार्यक्रम का संचालन संयोजक राजेश शर्मा और इंद्रपाल सिंह ने किया। मौके पर रविंद्र मलिक, राजेश दीवान, गिरीश शुक्ला, कैप्टन बीएस मीणा, इंद्रपाल सिंह, चिन्मय भारद्वाज, नितिन शर्मा, प्रीति त्यागी, मीरा मिश्रा, अनुराधा पाल, श्रवण कुमार झा, प्रमोद चौधरी, मोहन वर्मा, महीपाल सिंह तोमर, शुभनेश चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
नार्थ ईस्ट के कई राज्यों के आए युवक
कार्यक्रम में अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मिजोरम, नागालैंड और त्रिपुरा के सैकड़ों युवाओं ने हिस्सा लिया। इनमें ज्यादातर युवा मेरठ और गाजियाबाद में पढ़ते हैं।