फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कारोबारी का नौकर भी शहर छोड़ने को तैयार

कारोबारी का नौकर भी शहर छोड़ने को तैयार

Fri, 23 Mar 2018 01:44 AM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
कारोबारी का नौकर भी शहर छोड़ने को तैयार
कारोबारी का नौकर भी शहर छोड़ने को तैयार
विज्ञापन

मेरठ। करोड़ों रुपये के कर्ज में डूबे होटल हारमनी इन के मालिक हिमांशु पुरी के घर से चले जाने के बाद अब उनके नौकर दीपक उर्फ बहादुर ने भी शहर छोड़कर अपने घर नेपाल जाने की बात कह दी है। यह नौकर करीब 17 साल से कारोबारी के घर नौकरी कर रहा है। नौकर को समझाने के लिए पहुंचे एक कपड़ा कारोबारी ने उसे एक सप्ताह तक रुकने को कहा।
शास्त्रीनगर एच ब्लॉक निवासी होटल हारमनी इन के मालिक हिमांशु पुरी परिवार के साथ छह मार्च को शहर से निकले थे, जिनका अभी तक कोई पता नहीं चल पाया। होटल और घर पर दिल्ली की एक कंपनी और बैंक से करीब 25 करोड़ रुपये के बकाए का नोटिस चस्पा होने के बाद होटल पर भी ताला लटक चुका है।
विज्ञापन

हिमांशु पुरी के मित्र खंदक बाजार निवासी कपड़ा कारोबारी नवीन अरोड़ा बृहस्पतिवार को नौकर दीपक से मिलने पहुंचे। नौकर ने कहा कि उसका 20 हजार रुपये वेतन है। वह करीब डेढ़ साल से घर नहीं गया। लाखों रुपये उसका बकाया है। मालिक लौटकर नहीं आए। दस दिन से कोई फोन भी नहीं आया। ऐसे में वह इस घर में रहकर क्या करेगा। वह भी नेपाल अपने घर चला जाएगा। नौकर ने नवीन अरोड़ा से सवाल किया कि उसका डेढ़ साल का पैसा कौन देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कानूनी कार्रवाई की तैयारी में बैंक
एक कारोबारी ने बताया कि दिल्ली की एक कंपनी और बैंक कई नोटिस चस्पा कर रिमाइंडर भी भेज चुका है। बैंक के अधिकारी कारोबारियों के दोस्तों के संपर्क में है। जल्द ही बैंक कानूनी कार्रवाई कर सकता है।

खास बातें:
होटल हारमनी इन के मालिक हिमांशु पुरी के परिवार साथ चले जाने का मामला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed