{"_id":"5aa2f2914f1c1ba6768b4a05","slug":"201520628369-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएमसी के विरोध में चिकित्सक निकालेंगे साईकिल रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएमसी के विरोध में चिकित्सक निकालेंगे साईकिल रैली
Updated Sat, 10 Mar 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
एनएमसी के विरोध में चिकित्सक निकालेंगे साइकिल रैली
मेरठ। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन मेरठ शाखा द्वारा 11 मार्च को नेशनल मेडिकल कमीशन के विरोध में साइकिल रैली का आयोजन किया जाएगा। आईएमए हाल में आयोजित पत्रकार वार्ता में अध्यक्ष डॉ. मेधावी तोमर और सचिव डॉ. सुशील गुप्ता ने इसकी जानकारी दी।
आईएमए पदाधिकारियों ने बताया कि देशभर में आईएमए की करीब 1765 शाखाएं हैं, जिसमें लाखों चिकित्सक हैं। इन सभी चिकित्सकोें ने 11 मार्च को एनएमसी के विरोध में एक साइकिल रैली का आयोजन करने का निर्णय लिया है। मेरठ शाखा सुबह सात बजे आईएमए हाल से साइकिल रैली का आयोजन करेगी। आईएमए अध्यक्ष और सचिव ने कहा कि आईएमए नवगठित नेशनल मेडिकल कमीशन का विरोध करती है, क्योंकि नए कमीशन के अंतर्गत आयुर्वेद, होम्योपैथिक व दूसरी पद्धतियों को आधुनिक मेडिसन में रखने का प्रावधान है। जिसमें अंत में मरीजों को आधुनिक दवाओं के दुष्परिणाम झेलने पड़ सकते हैं। इसके साथ ही एमबीबीएस छात्रों द्वारा अपना कोर्स पूरा करने के बाद एक्सिट एग्जाम का विरोध भी किया जा रहा है। वार्ता में डॉ. शिशिर जैन, डॉ. बीपी सिंघल, डॉ. जेवी चिकारा, डॉ. अंबेश पंवार, डॉ. संदीप जैन, डॉ. तनुराज सिरोही आदि मौजूद रहे।
खास बातें:
आईएमए मेरठ शाखा ने राष्ट्रीय आह्वान पर किया एलान