फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   देवबंदी उलमा को मंजूर नहीं बरेलवी फतवा

देवबंदी उलमा को मंजूर नहीं बरेलवी फतवा

Wed, 24 Jan 2018 12:33 AM IST
Updated Wed, 24 Jan 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
देवबंदी उलमा को मंजूर नहीं बरेलवी फतवा
देवबंदी उलमा को मंजूर नहीं बरेलवी फतवा
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। बरेली के आला हजरत दरगाह द्वारा टीवी डिबेट में मौलानाओं की भागीदारी न करने को लेकर जारी किए गए फतवे को देवबंदी उलमा ने सिरे से खारिज कर दिया है। उलमा का कहना है कि लोगों तक अपनी जायज बात पहुंचाने के लिए डिबेट में बैठने में कोई हर्ज नहीं है।

मंगलवार को आला हजरत दरगाह की और से जारी फतवे में मौलानाओं के टीवी चैनलों की डिबेट में शामिल होने को नाजायज और शरीयत के खिलाफ बताया है। बरेली से जारी इस फतवे पर फतवा ऑनलाइन के चेयरमैन मौलाना मुफ्ती अरशद फारूकी का कहना है कि अपनी जायज बात लोगों तक पहुंचने के लिए कोई भी जरिया अपनाया जा सकता है। आजकल मीडिया पर तमाम तरह के मुद्दों पर डिबेट होती है। अगर चैनल निष्पक्ष हों और एंकर सही हो और मुद्दा अच्छा हो और अच्छी बात को पहुंचाना मकसद हो तो ऐसी डिबेट में शामिल होने में कोई हर्ज नहीं है। मदरसा अदीबुल उलूम के मोहतमिम मौलाना कारी रिहान का कहना है कि अगर मजहब इस्लाम या शरीयत को कहीं गलत ढंग से पेश किया जा रहा हो तो ऐसे में लोगों तक सही बात पहुंचाने की गरज से मीडिया का सहारा लेने में कोई बुराई नहीं है, लेकिन फिजूल के मामलों में डिबेट पर बैठना सही नहीं है। उन्होंने कहा कि मजहब और शरीयत की हिफाजत करना हर मुसलमान पर फर्ज है। कुछ टीवी चैनलों पर इस तरह के कार्यक्त्रस्म प्रस्तुत किए जा रहे हैं । जिनमें मजहब-ए-इस्लाम और उसकी शिक्षाओं को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है । ऐसे में उलमा-ए-दीन की जिम्मेदारी बन जाती है कि वो डिबेट में शामिल होकर दुनिया को सच्चाई से रूबरू कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed