फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ट्रक से कुचलकर मासूम की मौत

ट्रक से कुचलकर मासूम की मौत

Tue, 02 Jan 2018 02:21 AM IST
Updated Tue, 02 Jan 2018 02:21 AM IST
विज्ञापन
ट्रक से कुचलकर मासूम की मौत
ट्रक से कुचलकर 11 माह की मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत
विज्ञापन



मेरठ। सोमवार शाम परतापुर तिराहे पर एक ट्रक चालक ने बाइक में साइड मार दी। टक्कर लगते ही बाइक पर पीछे बैठी महिला की गोद से उसकी 11 माह की बच्ची छूटकर सड़क पर जा गिरी और ट्रक से कुचलकर उसकी मौत हो गई। दर्दनाक हादसे से सड़क पर ही चीख पुकार मच गई।
गाजियाबाद जिले के मुरादनगर निवासी इरफान परिवार के साथ सोमवार शाम को बाइक से अपनी ससुराल कमालपुर जा रहा था। बाइक पर पीछे उनकी पत्नी गुलिस्ता बैठी थी। उसकी गोद में 11 माह की मासूम बेटी अल्फा उर्फ नाजनीन थी। शाम करीब सात बजे जब वे परतापुर तिराहे पर पहुंचे तो पीछे से आ रहे एक ट्रक के चालक ने बाइक में साइड मार दी। साइड लगते ही गुलिस्ता की गोद से उसकी बेटी उछलकर नीचे जमीन में जा गिरी और ट्रक के पहिए से कुचलकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दंपति भी बाइक सहित डिवाइडर की ओर गिरा, लेकिन उन्हें खरोच भी नहीं आई। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक को छोड़कर भाग गया। बाद में पुलिस ने पहुंचकर ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। एसओ परतापुर ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। चालक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


दंपति का बुरा हाल देख निकले आंसू
अपनी मासूम बच्ची का शव देख दंपति का बुरा हाल हो गया। सड़क पर ही वे बच्ची के शव के पास बैठ गए और रोने लगे। चीख पुकार मच गई। दंपति बार बार अपनी बेटी का नाम पुकार रहे थे। यहां का दर्दनाक हाल देख लोग भी अपने आंसू नहीं रोक सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोहरा भी बना वजह
लोगों ने बताया कि घटना के वक्त काफी कोहरा भी हो गया था। शायद ट्रक चालक को कोहरे की वजह से बाइक नजर नहीं आई और उसकी साइड बाइक में लगी। घटना स्थल के पास ही एक टैंपो भी पलटा था। जिसे पुलिस कर्मियों ने उठवाया था।


हादसा
ट्रक की साइड लगने से बाइक पर बैठी मां के हाथ से उछलकर सड़क पर गिरी मासूम बेटी
दंपति को खराेंच तक नहीं आई, सड़क पर ही मची चीख पुकार
मुरादनगर से अपनी रिश्तेदारी में कमालपुर जा रहा था परिवार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed