{"_id":"5a4a9d804f1c1bc5668b858a","slug":"201514839424-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी के शुभारंभ से पहले ही चलेगी मोहिउद्दीनपुर मिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी के शुभारंभ से पहले ही चलेगी मोहिउद्दीनपुर मिल
Updated Tue, 02 Jan 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। सीएम योगी के आने से पहले ही मोहिउद्दीनपुर शुगर मिल का चक्का घूमने जा रहा है। शुभारंभ के समय किसी भी तरह की गड़बड़ी से बचने के लिए मिल प्रबंधन और जिला प्रशासन ने शुगर मिल का ट्रायल करने का निर्णय लिया है। मंगलवार को मिल का ट्रायल किया जाना हैै। इसके लिए गन्ना विभाग ने सोमवार को आठ हजार क्विंटल गन्ने का इंडेंट जारी कर दिया। सीएम के आने से पहले तीन दिन तक लगातार मिल का ट्रायल किया जाना है।
क्षेत्र के किसानों को राहत देेने के लिए अपग्रेड (क्षमता वृद्धि) की गई यूपी स्टेट शुगर कारपोरेशन लिमिटेड की मोहिउद्दीनपुर शुगर मिल का 6 जनवरी को सीएम योगी आदित्यनाथ शुभारंभ करेंगे। योगी के आने से पहले जिला व मिल प्रशासन शुगर मिल को पूरी तरह दुरुस्त कर लेना चाहता है। इसके लिए गन्ना विभाग ने सोमवार को मंगलवार के लिए 8 हजार क्विंटल गन्ने का इंडेंट जारी कर दिया। तीन दिन के लिए कुल 30 हजार क्विंटल गन्ने का इंडेंट जारी किया गया है। सोमवार को जिला प्रशासन के अधिकारियों व गन्ना विभाग की टीम ने मिल का दौरा किया और सभा स्थल आदि की तैयारियों का जायजा लिया। मिल के जीएम एसआर नारायण ने बताया कि मंगलवार को मिल का ट्रायल किया जाएगा।
खास बात
गन्ना विभाग ने जारी किया मंगलवार के लिए 8 हजार क्लिंटल गन्ने का इंडेंट