फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   चौधरी चरण सिंह जयंती

चौधरी चरण सिंह जयंती

Fri, 22 Dec 2017 02:18 AM IST
Updated Fri, 22 Dec 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
चौधरी चरण सिंह जयंती
मेरठ। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 115वीं जयंती पर विपक्ष को एकजुट करने की कवायद तेज हो गई है। इसकी अगुवाई जेडीयू नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव कर रहे हैं। शनिवार को जयंती के मौके पर दिल्ली स्थित मावलंकर हाल में जयंती कार्यक्रम रखा गया है। मेरठ से भी बीस बसे ले जाने का एलान किया गया है। सम्मेलन में रालोद, कांग्रेस, सपा और बसपा के अलावा अन्य विपक्षी दलों के नेताओं के शामिल होेने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

मोदी लहर को आगामी लोकसभा चुनाव 2019 में रोकने के लिए विपक्षी दलों ने एक होने की दिशा में कदम बढ़ाने शुरू कर दिए हैं। इन दलों के नेताओं ने इसकी शुरुआत के लिए पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 115वीं जयंती का दिन चुना है। जयंती के बहाने जेडीयू नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव ने रालोद के अलावा कांग्रेस, सपा और बसपा सहित देश के बाकी गैर भाजपाई दलों को भी आमंत्रित किया है। रालोद के पूर्व प्रदेश संगठन प्रभारी डॉ. राजकुमार सांगवान ने बताया कि अधिकतर पार्टियों के नेता चौधरी साहब की राजनीतिक पाठशाला से निकलकर गए हैं। उनकी जयंती के मौके पर उनके अनुयायी नेता एक मंच पर आकर उन्हें याद करेंगे। यहां पर क्या रणनीति बनेगी ये नहीं बताया जा सकता है। फिलहाल भाजपा के खिलाफ देश में माहौल बनने लगा है। खोखले वादों से नौजवानों, किसानों और व्यापारियों में आक्रोश है। सुनील रोहटा ने बताया कि मेरठ से भी बीस बसें दिल्ली जाएंगी। इसके अलावा दर्जनों कारों के जरिये नेता और कार्यकर्ता चौधरी साहब के कार्यक्रम में जाएंगे।
विज्ञापन

खास बात
23 दिसंबर को दिल्ली स्थित मावलांकर हाल में शरद यादव कर रहे साझा सम्मेलन
सम्मेलन में रालोद, कांग्रेस, बसपा और सपा समेत अन्य विपक्षी दलों के भाग लेने की उम्मीद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed