{"_id":"59c96ea94f1c1bcc538b468e","slug":"201506373289-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवाओं में नमी से ढीले पड़े गर्मी के तेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवाओं में नमी से ढीले पड़े गर्मी के तेवर
Updated Tue, 26 Sep 2017 02:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदीपुरम/मेरठ। वेस्ट यूपी में दो दिन तक बारिश के बाद मौसम का मिजाज बदल गया है। सात डिग्री तापमान बढ़ने के बावजूद हवाओं में नमी बने रहने से गर्मी के तेवर ठंडे पड़ रहे हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि तीस सितंबर तक मौसम में बदलाव होगा। रात का तापमान धीरे-धीरे कम होना शुरू हो जाएगा।
इस सप्ताह के मौसम की बात करें तो 21 सितंबर को अधिकतम और न्यूनतम तापमान 33.7 और 22.8 डिग्री रहा था। 22 सितंबर को बारिश के बाद यही तापमान गिरकर 26.2 और 24.1 डिग्री पर पहुंचा था। 23 सितंबर को भी तापमान कमोवेश यही रहा। लेकिन 24 सितंबर को अधिकतम तापमान 30.1 और न्यूनतम 22.8 रहा। सोमवार को मौसम केंद्र पर अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 95 व न्यूनतम 57 प्रतिशत दर्ज की गई। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में 3.4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। जबकि दो दिनों में सात डिग्री तापमान बढ़ा।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन. सुभाष का कहना है कि दो दिन से मौसम साफ है तो दिन का तापमान बढ़ा। लेकिन रात का तापमान स्थिर है, जो मौसम में बदलाव का संकेत है। सितंबर के इस आखिरी सप्ताह में दिन और रात में गर्मी का असर कम रहेगा। रात के तापमान में आने वाले दिनों में लगातार गिरावट आएगी। सोमवार की सुबह हल्की धुंध का भी असर दिख रहा था। लेकिन धीरे-धीरे मौसम साफ हो गया। दिन का तापमान 35 डिग्री के आसपास जबकि रात का तापमान अब 25 डिग्री से नीचे रहेगा।