{"_id":"59b93e024f1c1b9c688b458c","slug":"201505312258-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहसूमा की खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहसूमा की खबर
Updated Wed, 13 Sep 2017 07:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमी संग जाने की जिद पर अड़ी रही
बहसूमा। थाना मीरापुर क्षेत्र के ग्राम कतुबुपुर निवासी महिला की शादी सात साल पहले रहमापुर निवासी युवक से हुई थी। बताया कि युवती का भाई गेसूपुर निवासी ठेकेदार के पास किसी भट्ठे पर मजदूरी करता है। उसकी विवाहिता बहन का भट्ठे पर आना जाना रहता था। इस दौरान ठेकेदार का उसकी विवाहिता बहन से प्रेम प्रसंग हो गया। उसके विवाह के सात साल बाद भी कोई बच्चा नहीं है। मंगलवार रात करीब 12.30 बजे रहमापुर निवासी महिला प्रेमी संग बाइक पर फरार हो गई। वे ग्राम गणेशपुर के निकट सामने से आ रही बिजनौर रोडवेज बस की चपेट में आने से बाल-बाल बचे। इस पर बस सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हालांकि कोई घायल नहीं हुआ। यहां पहुंची पुलिस ने महिला और युवक से पूछताछ की तो पहले उन्होंने खुद को पति-पत्नी बताया। हालांकि सख्ती से पूछताछ करने पर सब कुछ उगल दिया। इस दौरान महिला का पति ग्रामीणों के साथ थाने पहुंच गया। महिला के पति और सुसराल वालों ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह प्रेमी संग जाने की जिद पर अड़ी रही। वहीं, इस संबंध में एसओ राजेंद्र ओजस्वी का कहना है कि महिला को मेडिकल जांच के लिए भेजा जा रहा है।