{"_id":"59b84eff4f1c1bf27f8b674e","slug":"201505251071-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गये थे ईवीएम का गोदाम देखने, जमीन पर मिला कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गये थे ईवीएम का गोदाम देखने, जमीन पर मिला कब्जा
Updated Wed, 13 Sep 2017 02:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गये थे ईवीएम गोदाम देखने, जमीन पर मिला कब्जा
मेरठ। नगर निकाय चुनाव के दौरान ईवीएम और वीवी पैट मशीनों के गोदाम की तलाश में मार्शल पिच कंकरखेड़ा पहुंचे जिलाधिकारी मौके पर अवैध कब्जे देख चौंक गए। उन्होंने अपर जिलाधिकारी प्रशासन को बुलडोजर चलवाकर कब्जा हटवाने के आदेश दिए।
स्थानीय निकाय चुनाव की तैयारी तेज हो चुकी है। जनपद में नगर निगम का चुनाव जहां ईवीएम और वीवी पैट के जरिये होगा तो नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों का चुनाव मतपत्रों के जरिये होगा। ऐसे में मंगलवार को जिलाधिकारी समीर वर्मा और अपर जिलाधिकारी प्रशासन सत्यप्रकाश पटेल ईवीएम और वीवी पैट मशीनों को सुरक्षित रखने के स्थान की तलाश में मार्शल पिच पहुंचे। लेकिन वहां पर उन्हें अवैध कब्जा नजर आया। अवैध कब्जा देख जिलाधिकारी समीर वर्मा ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन सत्यप्रकाश पटेल को निर्देश दिया कि वह अपने निर्देशन में इस जमीन की पैमाइश कराते हुए तत्काल प्रभाव से बुलडोजर चलवाकर इस अवैध कब्जे को हटवाएं।
खास बात
जिलाधिकारी ने किया मार्शल पिच का दौरा, तत्काल कब्जा हटाने के निर्देश दिए