{"_id":"59b5ab064f1c1bf07f8b5d20","slug":"201505078022-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिछड़ों और अति पिछड़ों का सम्मान सिर्फ भाजपा में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिछड़ों और अति पिछड़ों का सम्मान सिर्फ भाजपा में
Updated Mon, 11 Sep 2017 02:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। भाजपा के प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया ने कहा कि देश और प्रदेश के पिछड़ों और अति पिछड़ा वर्ग को यदि किसी ने सम्मान दिया है तो वह भाजपा है। भाजपा ने केवल राजनीतिक रुप से पिछड़ा वर्ग को मजबूत किया है, बल्कि आर्थिक रूप से संपन्न करने के लिए भी तमाम योजनाएं संचालित की हैं। यह बातें उन्होंने पंडित दीन दयाल उपाध्याय जयंती वर्ष के तहत मेरठ महानगर के प्रबुद्ध पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में कहीं।
शास्त्रीनगर स्थित बालेराम ब्रजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने पहली ही कैबिनेट की बैठक में किसानों की कर्ज माफी का वादा पूरा किया। पं. दीन दयाल उपाध्याय जयंती वर्ष में अंत्योदय का नारा दिया और सरकार उसी आधार पर काम कर रही है। भाजपा सरकारें देश और प्रदेश के गरीबों को ऊपर उठाने का काम कर रही हैं। इससे पूर्व सुनील भड़ाना ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम संयोजक योगी मुनीश उपाध्याय ने सभी का आभार व्यक्त किया। अध्यक्षता महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने की। सम्मेलन में सांसद राजेंद्र अग्रवाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष करुणेश नंदन गर्ग, संदीप प्रधान, राजेंद्र सिंह राणा, अंकित चौधरी, पार्षद गौरव नामदेव, ऋषिपाल, ने भी विचार रखे। नरेंद्र उपाध्याय, रामप्रसाद पाल, प्रवीण उपाध्याय, सूरज मलिक, जितेंद्र राणा, संजय शाक्य, वीर सिंह कुशवाहा मौजूद रहे।