फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   खाते हैं कसम, स्वच्छ रखेंगे स्वच्छ रहेंगे हम

खाते हैं कसम, स्वच्छ रखेंगे स्वच्छ रहेंगे हम

Wed, 30 Aug 2017 02:48 AM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 02:48 AM IST
विज्ञापन
खाते हैं कसम, स्वच्छ रखेंगे स्वच्छ रहेंगे हम
मेरठ। चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी के नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में मंगलवार को शहर के संभ्रांत नागरिकों और अधिकारियों ने स्वच्छता की शपथ ली। अमर उजाला और उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से आयोजित ‘स्वच्छता जागरूकता पहल’ कार्यक्रम में शहरवासी उमड़ पड़े। लोगों ने कहा न केवल इस कार्यक्रम के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगे, बल्कि यह पहल निश्चित रूप से एक साफ सुधरे समाज का निर्माण करेगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत मंडलायुक्त डॉ. प्रभात कुमार, जिलाधिकारी समीर वर्मा ने की। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वच्छता संदेश प्रसारित किया गया। शपथ पत्र भरवाया गया है और मंडलायुक्त ने सभी को सामूहिक रूप से स्वच्छता के लिए शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन डीपीआरओ आलोक शर्मा ने किया।
विज्ञापन


सफाई हमारी जिम्मेदारी : मंडलायुक्त
मंडलायुक्त ने कहा कि एक तरफ ऐसा शहर या गांव है जहां गंदगी से होनी वाली बीमारियां हैं, बदबू है। दूसरा शहर या गांव ऐसा है जहां गंदगी से होने वाली बीमारी नहीं है, स्वच्छता है, सफाई है। ऐेसे में आप कौन सी जगह रहना पसंद करेंगे। सब सफाई वाली जगह रहना पसंद करेंगे, लिहाजा अपने शहर और गांव को ऐसा बनाएं, यह हमारी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमें जागरूक होना होगा : डीएम
जिलाधिकारी समीर वर्मा ने कहा कि हम सब अपनी स्वच्छता का तो ख्याल रखते हैं, मगर बाहर या आस पड़ोस की सफाई का ध्यान नहीं रखते। इसके लिए हमें जागरूक होना होगा, तभी हम स्वच्छ और स्वस्थ भारत का सपना देख सकेंगे। वैसे दिसंबर तक खुले में शौच मुक्त करने का लक्ष्य है, लेकिन प्रशासन की कोशिश है कि दो अक्तूबर तक ही इसे पूरा कर लिया जाए।

दूसरे देशों से सीखें : एसएसपी
एसएसपी मंजिल सैनी ने कहा कि पुलिस में श्रमदान के तहत एक दिन सफाई कराई जाती है। उन्होंने थानों और पुलिस कार्यालयों की सफाई पर ध्यान देने की बात कही। दूसरे देशों का हवाला देते हुए कहा कि वहां डॉगी को भी गंदगी नहीं फैलानी दी जाती है।

सभी जागरूक हों : महापौर
महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने कहा कि शहर में एक हजार टन कूड़ा होता है, जिसे सफाई कर्मी हर रोज उठाकर डंपिंग ग्राउंड में डालते हैं। 100-200 टन कूड़ा बच जाता है, जो नालियों में जाता है, जिससे वे चोक हो जाती हैं। हमें इस ओर ध्यान देना होगा। सफाई के लिए जागरूकता बहुत जरूरी है।

पॉलिथीन के खिलाफ अभियान : नगरायुक्त
नगरायुक्त मनोज कुमार चौहान ने कहा कि एक सितंबर से पॉलिथीन मुक्त शहर बनाने की कोशिश शुरू की जा रही है। सफाई का पूरा ध्यान रखा जाएगा। शहरवासी भी अभियान में सहयोग करें।

गंदगी से फैलती हैं बीमारी : सीएमओ
सीएमओ डॉ. राजकुमार ने कहा कि स्वच्छता और स्वास्थ्य का सीधा संबंध है। कई बीमारियां हैं, जो गंदगी की वजह से फैलती हैं। छह पंजों वाली मक्खी गंदगी पर बैठकर फिर खाने पर बैठती है और बीमारियां फैलाती है, इसलिए स्वच्छता जरूरत है। सब जानते हैं, पर अमल नहीं कर पाते हैं।

शौचालय बनवा दिए : उपनिदेशक पंचायत
उपनिदेशक पंचायत प्रवीण चौधरी ने कहा कि मंडल के छह जनपदों में से गाजियाबाद और हापुड़ को लक्ष्य हासिल कर लिया गया है, वहां शौचालय बनवा दिए गए हैं।

सितंबर में स्वच्छता पखवाड़ा मनाएंगे : बीएसए
बेसिक शिक्षा अधिकारी सत्येंद्र कुमार ढाका ने कहा कि जिले में 1342 स्कूल हैं, जिनमें करीब एक लाख 18 हजार 200 बच्चे पढ़ते हैं। इन्हें सफाई का संदेश दिया जाएगा। एक से 15 सितंबर तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जाएगा। इस दौरान निबंध प्रतियोगिता होंगी और पत्र लिखकर सफाई का संदेश दिया जाएगा।

मंडलायुक्त ने सुनाई कविता
मंडलायुक्त डॉ. प्रभात कुमार ने खुद की लिखी हुई एक कविता भी सुनाई।
‘रखता है वो साफ बदन को, होते उसके कपड़े साफ
करता साफ हाथ साबुन से, उसके होते सुंदर हाथ
रखता वह सुंदर पुस्तक को, स्याही नहीं फैलाता
नाक नहीं बहती है उसकी, आंसू नहीं बहाता
होता नहीं बीमार वह, सदा खुशी से रहता
तुम भी रहो सफाई से, सब बच्चों से कहता’

टॉयलेट की उपयोगिता बताई
कार्यक्रम के दौरान लखनऊ से आई टीम ने नुक्कड़ नाटक कर खुले में शौच का मजाक उड़ाया। इसकी कमियां और परेशानियों पर प्रकाश डाला। साथ ही टॉयलेट की उपयोगिता का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन डीपीआरओ आलोक शर्मा ने किया।

ये रहे मौजूद
नगर शिक्षा अधिकारी एसकेगिरी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुंवर सेन, नगर निगम के चीफ इंजीनियर कुलभूषण वार्ष्णेय, उप निदेशक सूचना डा. वजाहत हुसैन रिजवी, सिटी फाउंडेशन के अध्यक्ष व समाजसेवी हसीन अहमद सैफी, इमरान सिद्दीकी, गिरीश भारद्वाज, एनसीसी कैप्टन आईए खान, क्लीन मेठ से अमित कुमार अग्रवाल, आदित्य जैन, अभिजीत दूबे, सीपी यादव, पल्लव गर्ग, रोहित गोयल, मोहनलाल वर्मा, अंकित राणा, नितेश भाटी, आदिश अग्रवाल, गौरव जैन, उमेश सक्सेना, अमरीज जैन, नितिन जैनर, गौरव बिंदल, विनीत कौशिक, मोहम्मद असलम, केपी सिंह, आशुतोष शर्मा, एबी सक्सेना, विपिन कुमार, प्रशांत कुमार, शांतनु शर्मा, सचिन जैन, राजेंद्र गुप्ता, राजू शर्मा, सुनील, ब्रजभूषण त्यागी, नितिन गुप्ता, अंकित, रामदत्त, राजीव गुप्ता, नीरजकांत मिश्रा शामिल हुए। अभिलाषा फाउंडेशन से आशा शर्मा, तानसेन सोशल वेलफेयर एसोसिएशन से शकील अहमद सैफी, रोटरी क्लब से प्रीतिश ठाकुर, विपुल सिंघल, एसके शर्मा, पहल एक प्रयास से डॉ. सरिता त्यागी, जागरुक नागरिक एसोसिएशन से गिरीश शुक्ला, जन कल्याण सेवा समिति से रीना पटेल, उर्वशी सिंह, दिव्यांग आयुष गोयल, पीयूष गोयल, यतिका पुंडीर, एनएएस इंटर कॉलेज से डॉ. राजेश, कोशिश सामाजिक संगठन से अजय सेठी, हसीन सैफी, मेरठ ब्लॉक से शिक्षिका रुबीना रहमान, शरीफ अहमद, मुकेश, नीलिमा, इस्लाम अहमद, मो. सरफराज नगर निगम से अरुण खरखौदिया, विजय पाल, एसके शर्मा, अमित अग्रवाल, अंकुश चौधरी, डा. प्रतीश सिंह, शिक्षिका पूनम राणा, नीरज तोमर, शिखा शर्मा, यतिका पुंडीर प्राथमिक विद्यालय कमालपुर सहित आशा, एएनएम, बेसिक शिक्षा विभाग की शिक्षिकाएं, विभिन्न स्कूलों से आए शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।


पहल को सराहा गया
कार्यक्रम में मौजूद पदाधिकारियों और लोगों ने अमर उजाला और सरकार की इस पहल को सराहा। कहा कि यह मुश्किल है, मगर इसे मुमकिन बनाया जा रहा है। यह अभियान सफलता की ऊंचाइयां छुएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed