फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   200 players showed their strength for archery competition

Meerut News: तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए 200 खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Thu, 05 Dec 2024 02:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
200 players showed their strength for archery competition
मेरठ। राष्ट्रीय सीनियर एवं सब जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश की टीम के चयन के लिए चौधरी चरण सिंह विवि में दो दिवसीय ट्रायल किया गया। इस दौरान 200 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इनमें से सभी राउंड में 16 खिलाड़ियों का चयन किया गया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय सीनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता 15 से 20 दिसंबर तक जमशेदपुर में होगी। राष्ट्रीय सब जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता 3 से 10 जनवरी तक जयपुर में होगी। बुधवार को विवि के खेल मैदान में सीनियर वर्ग के ट्रायल हुए। इसमें प्रदेश के सभी जिलों से लगभग 200 बच्चों ने अपनी प्रतिभा का हुनर दिखाया। सीनियर रिकर्व कंपाउंड महिला वर्ग में मऊ की माधवी ने 627 अंक प्राप्त कर पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं गाजीपुर की भावना सिंह ने 611 अंक प्राप्त कर द्वितीय और मथुरा की चेष्टा ने 608 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। मथुरा की कृष्णा 606 अंक के साथ चौथे स्थान पर रहीं। सीनियर कंपाउंड पुरुष वर्ग में बागपत के विशेष ने 693 अंकों के साथ पहला, गौतमबुद्धनगर के अभिषेक ने 689 अंकों के साथ दूसरा, बालम सिंह ने 681 अंक के साथ तीसरा व यूपी पुलिस के हर्ष ने 680 अंक के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

वहीं, सीनियर कंपाउंड महिला वर्ग में गाजियाबाद की साक्षी ने 694 अंक के साथ पहला, रिशा ने 687 अंक के साथ दूसरा, मथुरा की निष्ठा ने 674 अंक के साथ तीसरा व मथुरा की ही वरेंण्या ने 673 अंक के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया। सीनियर रिकर्व पुरुष वर्ग में गुरुकुल के प्रियांश ने 658 अंक के साथ पहला, मृणाल ने 649 के साथ दूसरा, मथुरा के अरविंद ने 646 अंक के साथ तीसरा और गाजीपुर के शैलेंद्र ने 644 अंक के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया। इन सभी का चयन सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता के लिए हुआ। बृहस्पतिवार को सीनियर वर्ग में इंडियन राउंड व सब जूनियर वर्ग की प्रतियोगिता के लिए टीम के ट्रायल होंगे। इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ चौधरी चरण सिंह विवि की कुलपति संगीता शुक्ला ने किया। उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अवनीश अवस्थी, महासचिव अजय गुप्ता, जिला तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अरुण जिंदल, सचिव अनुज शर्मा, अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कोच सत्यदेव प्रसाद, वेद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed