{"_id":"5e600a2c8ebc3ef3fd731843","slug":"200-mld-stp-will-made-on-kali-nadi-meerut-news-mrt472198361","type":"story","status":"publish","title_hn":"काली नदी पर बनेगा 200 एमएलडी का एसटीपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काली नदी पर बनेगा 200 एमएलडी का एसटीपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। काली नदी के उद्धार के लिए शहर के तीन बड़े नालों आबूनाला-1, आबूनाला-2 और ओडियन को टैप किया जाएगा। इसके लिए 200 एमएलडी (मिलियन लीटर प्रतिदिन) का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाने के लिए जल शक्ति मंत्रालय ने प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। यह बात जल शक्ति मंत्रालय के सचिव उपेंद्र प्रसाद सिंह ने बुधवार को कमिश्नरी में जल संरक्षण की समीक्षा बैठक में कही।
सचिव ने कहा कि अभी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की क्षमता 179 एमएलडी की है, जिसे बढ़ाने के लिए नए सिरे से प्रोजेक्ट को तैयार किया जा रहा है। केंद्र सरकार ने काली नदी के लिए 600 करोड़ का प्रोजेक्ट तैयार किया है। कहा कि हमसे अच्छा तो कई एनजीओ कार्य कर रहे हैं। हमें उनसे सीख लेते हुए आगे बढ़ना होगा। जल संरक्षण के लिए पोखर, तालाब और झीलों को जिंदा करना होगा। इन स्थानों से अतिक्रमण को हटाना होगा। कहा कि पानी का संकट गहराता जा रहा है। इसके लिए छोटी नदियों को जिंदा कर इस चुनौती से पार पाना होगा। हम नदियों की बात करते हैं। लेकिन यमुना की हालत देखिए। हमें उसे उसकी पावन स्वरूप में वापस लाना होगा।
कमिश्नर ने दिया जी6 मंत्र
कमिश्नर अनीता सी. मेश्राम ने जल संरक्षण पर जी6 मंत्र दिया। उन्होंने प्रोजेक्टर के माध्यम से मंडलों में किए जाने वाले कार्यों की प्रेजेंटेशन दिखाई। इस मंत्र में जनसहभागिता, वन टाउन वन हेल्थ न्यूट्रीशियन कैंप, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोग्राम, रेन वाटर हार्वेस्टिंग और ग्राउंड वाटर रिचार्ज, वन टाउन वन बॉयोडायवर्सिटी पार्क, जीरो लिक्विड डिसार्ज आदि को विस्तार से किए जाने वाले कार्यों को दिखाया। इसके अलावा ‘से अर्थ’, नीर फाउंडेशन ने प्रेजेंटेशन दिया। पद्मश्री प्राप्त भारत भूषण त्यागी ने किसानों को जैविक खेती के लिए प्रशिक्षण देने की बात कही। एनवायरमेंट क्लब के संस्थापक सावन कन्नौजिया ने भी सचिव से मिलकर अपने कार्यों को दिखाया। बैठक में निदेशक जनरल नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा राजीव रंजन मिश्रा सहित मंडल के सभी डीएम मौजूद रहे।