{"_id":"68337e00da3ef277b40258c1","slug":"20-traders-got-notice-for-encroaching-on-the-road-eight-got-challan-mawana-news-c-40-1-smrt1041-108909-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर अतिक्रमण करने पर 20 व्यापारियों को नोटिस, आठ का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर अतिक्रमण करने पर 20 व्यापारियों को नोटिस, आठ का चालान
विज्ञापन
मवाना। लगातार नगर के मुख्य मार्ग पर जाम की समस्या से त्रस्त लोगों की परेशानी पर पुलिस ने ध्यान दिया। सड़क पर सामान रखने वाले 20 बड़े दुकानदारों को नोटिस दिया गया और आठ का चालान किया गया।
शनिवार को उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल व संयुक्त व्यापारी एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल थाना प्रभारी अखिलेश कुमार मिश्र से मिला था। दोनों संगठनों ने थाना प्रभारी से नगर के मुख्य मार्ग पर लगने वाले जाम व सुभाष चौक के अतिक्रमण से निजात दिलाने की मांग की थी। थाना प्रभारी ने दोनों व्यापार संगठनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया था। रविवार शाम थाना प्रभारी पुलिस फोर्स के साथ पैदल गश्त पर निकले। इस दौरान थाना प्रभारी ने मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण की ओर ध्यान दिया।
पैदल गश्त के दौरान 20 बड़े अतिक्रमण करने वाले व्यापारियों को पुलिस की ओर से नोटिस दिया गया। जबकि आठ अतिक्रमण करने वालों व्यापारियों का चालान किया गया। साथ ही 10 अतिक्रमण करने वालों की दुकान पटरी से हटवाई गई। थाना प्रभारी ने लोगों को सड़क पर अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी दी। साथ ही बताया कि यह अभियान हर रोज चलाया जाएगा। जो भी रोड पर अतिक्रमण करेगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।