फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   20 thousand dose booked in 31 mminutes

31 मिनट में बुक हो गया 20 हजार डोज का स्लॉट

Mon, 10 May 2021 01:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
20 thousand dose booked in 31 mminutes
31 मिनट में बुक हो गया 20 हजार डोज का स्लॉट
विज्ञापन

मेरठ। कोरोना वैक्सीन के लिए भी मारामारी होने लगी है। 18 साल से 44 साल आयु वर्ग के लाभार्थियों का टीकाकरण 10 मई से 15 मई तक बुक हो गया है। टीकाकरण का 23 केंद्रों का प्रतिदिन 3300 लाभार्थियों का स्लॉट है, जो महज 31 मिनट में बुक हो गया।
अगले 6 दिन के लिए कुल प्राप्त करीब 20000 कोवीशील्ड डोज के लिए लाभार्थियों ने बुकिंग कर ली है। दूसरी तरफ, 45 साल से अधिक आयु के समस्त लाभार्थियों का प्रथम टीकाकरण ऑनलाइन पंजीकरण के बाद ही स्लॉट बुक होने पर ही दिया जाएगा। निर्देश हैं कि किसी भी लाभार्थी को जिसकी उम्र 45 वर्ष से अधिक है, वह अगर पहला टीकाकरण करा रहे हैं तो बिना स्लॉट बुक किए हुए कोई टीकाकरण नहीं होगा। यह 36 स्थानों पर टीकाकरण किया जाएगा। साथ ही जिसको बूस्टर टीकाकरण होना है उस लाभार्थी का टीकाकरण ऑफलाइन यानी ऑन द स्पॉट किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रवीण गौतम ने बताया कि टीकाकरण 18 से 44 वर्ष की आयु के लाभार्थियों के लिए सिर्फ उत्तर प्रदेश के नागरिकों के लिए निर्धारित किया गया है। हालांकि अन्य आयु वर्ग में यह बंधन नहीं है। लिहाजा अपने साथ अपना आधार कार्ड लाना न भूलें। 45 साल से अधिक आयु के लाभार्थियों का प्रथम टीकाकरण के स्लॉट बुक प्रतिदिन किया जा सकेगा, इस आयु के लाभार्थियों के लिए उत्तर प्रदेश निवास का कोई भी बंधन नहीं रहेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed