फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   20 rounds of firing and stone pelting in front of police in Fitkari village in 12 hours, six injured including a woman, PAC deployed

फिटकरी गांव में पुलिस के सामने 12 घंटे में 20 राउंड फायरिंग-पथराव, महिला सहित छह घायल

Tue, 26 Aug 2025 02:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Tue, 26 Aug 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
20 rounds of firing and stone pelting in front of police in Fitkari village in 12 hours, six injured including a woman, PAC deployed
इंचौली थाना क्षेत्र के फिटकरी गांव में फायरिंग, पथराव की घटना के बाद गली में फैले पत्थर। स्रोत
- दो पक्षों में चल रहे पुराने विवाद में हुई घटना, दो साल में चार बार हो चुका विवाद
विज्ञापन

- हमलावरों ने कार, स्कूटी, घरों के दरवाजे और खिड़की तोड़ी, 40 लोगों पर केस दर्ज, नौ लोग गिरफ्तार
- फोटो भी
संवाद न्यूज एजेंसी
गंगानगर (मेरठ)। मेरठ-पौड़ी एनएच-34 स्थित फिटकरी गांव में दो पक्षों में 12 घंटे में करीब 20 राउंड फायरिंग और पथराव हुआ। पुलिस मौजूदगी में भी आरोपी फायरिंग करते रहे। इस दौरान एक कार, स्कूटी घरों के दरवाजे, खिड़की तोड़ी गईं। पथराव और मारपीट में छह लोग घायल हो गए। इंचौली पुलिस ने दोनों पक्षों के 40 लोगों पर मुकदमा दर्ज करते हुए नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। पीएसी बल तैनात है।
इंचौली थाना क्षेत्र के फिटकरी गांव में जाटव मोहल्ला है। जहां दो पक्षों में कई साल से विवाद है और वह चार बार झगड़ भी चुके हैं। रविवार शाम को सात बजे मोहित और सूरज बाइक से मजदूरी कर लौट रहे थे। आरोप है जैसे ही वह महेश्चंद के घर के पास पहुंचे तभी महेश ने उन पर डंडे से हमला कर दिया। जिससे मोहित घायल हो गया। दोनों किसी तरह अपनी गली में पहुंचे और परिजनों व गली वालों को हमले की जानकारी दी। घायल मोहित को अस्पताल भेज कर पुलिस को सूचना दी। इंचौली पुलिस भी पहुंच गई। मोहित पक्ष का आरोप है कि पुलिस के आने पर महेशचंद, लोकेश आदि पक्ष से पुरुष महिलाएं आ गईं और पथराव शुरू कर दिया। आरोप है कि पुलिस के सामने ही फायरिंग हुईं। पुलिस ने किसी तरह भागने की कोशिश, मगर पथराव होने लगा। करीब एक घंटे तक ऊंची छतों से पथराव किया गया। सूचना पर अधिक पुलिस बल पहुंचा और लोगों को भगाया।
विज्ञापन

पथराव में महिला संतोष सहित आनंद, बाला, सोनम, सूरज आदि छह लोग घायल हो गए। उधर, महेशचंद पक्ष का आरोप है कि दूसरे पक्ष ने घेर में खड़ी लोकेश की नई कार तोड़ डाली और बंटी की स्कूटी क्षतिग्रस्त कर दी। घरों के बाहरी खिड़की के कांच तोड़ दिए गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा और सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह भी पहुंच गए। रात में पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई। पुुलिस ने मौके से कुछ खोखे भी बरामद किए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस से की धक्का-मुक्की, इसके बाद हुआ पथराव और फायरिंग
सोमवार सुबह को पुलिस ने धरपकड़ शुरू की। पुलिस कुछ आरोपियों को पकड़कर ले जाने लगी। आरोप है कि महिलाओं ने उन्हें खींचने की कोशिश की, पुलिस से धक्का मुक्की हुई। पुलिस ने इस मामले में 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तभी फिर से दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। फिर से पथराव और फायरिंग हुई। गलियों, छतों पर पत्थर ही पत्थर नजर आए। कई थानों की पुलिस मौके पर फिर से बुलानी पड़ी। सीओ शिव प्रताप सिंह ने बताया कि कुछ समय पहले ही दोनों पक्षों को पाबंद किया गया था सभी को नोटिस दिए गए थे। अब फिर से झगड़ा कर दिया। इस मामले में लोकेश की तहरीर में पुलिस ने 14 लोग और पुलिस ने अपनी ओर से दोनों पक्षों पर करीब 26 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया।

ये हुए गिरफ्तार
पुलिस ने प्रभांशु, शिवांश, रविन्द्र, विनीत, राजेंद्र, कपिल, हिमांशु, सूर्य और अमन को गिरफ्तार किया।
इन पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
पुलिस ने अपनी ओर से रिकु, मोनु, सूरज, बिड्डू, अंकित, मनीष, सुभाष, टिकु, गौरव, शिवम, हर्ष, राजकुमार, विनीत, गोलू, अमन, सचिन, आशीष, काले उर्फ विनीत, विनय, पवन, अनुज, प्रभांशु, शिवांशु, महेश, लोकेश, रोहन सहित 10-15 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वही दूसरी ओर से 14 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
ये हुए घायल, इनके यहां हुई तोड़फोड़
पथराव और मारपीट में 20 वर्षीय मोहित, सूरज, आनंद, बाला, सोनम, संतोष घायल हो गए। वहीं, पुष्कर, पुष्पेंद्र, राजेंद्र और ओमप्रकाश के घर में पथराव से खिड़की, दरवाजे और सीमेंट के शेड टूट गए।

वर्जन
- दोनों पक्ष एक ही समाज के है। करीब दो साल से दोनों पक्ष आपस में झगड़ा करते है। पुलिस ने पहले भी दोनों पक्षोंं के खिलाफ कार्रवाई की थी। रविवार देर शाम को दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ। पुलिस ने दोनों ओर के लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर केस दर्ज किया है। नौ लोग पकड़े गए है बाकी की तलाश की जा रही है। - राकेश कुमार मिश्रा, एसपी देहात
-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed