फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   20 foriner will send to jail

जेल जाएंगे 20 विदेशी जमाती

Wed, 22 Apr 2020 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
20 foriner will send to jail
मेरठ। टूरिस्ट वीजा की आड़ में धार्मिक प्रचार करने वाले विदेशी जमातियों को जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मेरठ में 20 विदेशी जमातियों को 25 अप्रैल को 28 दिनों का क्वारंटीन समय पूरा होने पर कोर्ट में पेश किया जाएगा। कोर्ट का आदेश मिलने के बाद सभी को जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मेरठ में 20 विदेशी जमातियों को पकड़ा गया था। इनमें इंडोनेशिया के 9, केन्या और नेपाल का 1-1, सूडान के 5 और दक्षिण अफ्रीका के चार जमाती हैं। कोरोना महामारी को देखते हुए सभी विदेशी जमातीयों को क्वारंटीन किया गया था। इनमें आठ जमातियों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई थी। हालांकि इलाज के बाद इन जमातियों की रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं। पुलिस के अनुसार इन सभी जमातियों के खिलाफ सरधना, मवाना और सरूरपुर थानों में मुकदमे दर्ज हैं। इन जमातियों के पास टूरिस्ट वीजा मिला। जबकि ये किसी पर्यटन स्थल पर नहीं गए और अलग-अलग धार्मिक स्थलों में जाकर धर्म का प्रचार कर रहे थे। पुलिस ने सभी जमातियों के खिलाफ सुबूत जुटा लिए हैं। एसएसपी अजय साहनी के अनुसार इन जमातियों का क्वारंटीन का समय 25 अप्रैल को पूरा हो जाएगा। जिसके बाद इन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। कोर्ट का आदेश मिलने के बाद ही इन जमातियों को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

संरक्षण देने वाले भी जांच में शामिल
विदेशी जमातियों को संरक्षण देने वाले भी पुलिस की जांच में शामिल हो गए हैं। पुलिस का कहना है कि बार-बार अपील करने के बावजूद भी स्थानीय लोगों ने यह बताना भी मुनासिब नहीं समझा कि उनके क्षेत्र की मस्जिद या मदरसे में विदेशी जमाती आए हुए हैं। सर्विलांस टीम और मुखबिर तंत्र के जरिए ही पुलिस इनका पता लगा पाई थी। इसे देखते हुए पुलिस ने उन लोगों को भी विवेचना में शामिल कर लिया है जो इन विदेशी जमातियों को छुपाकर बैठे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed