फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   डी-112 गैंग का विक्की गेझा समेत छह गिरफ्तार

डी-112 गैंग का विक्की गेझा समेत छह गिरफ्तार

Thu, 16 May 2019 02:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
डी-112 गैंग का विक्की गेझा समेत छह गिरफ्तार
डी-112 गैंग का विक्की गेझा समेत छह गिरफ्तार
विज्ञापन

- गाजियाबाद में डस्टर लूट के बाद बुलंदशहर और मेरठ में पेट्रोल पंप पर डकैती का मामला
- गैंग का मुख्य सरगना प्रवीण उर्फ आशु निवासी काजीपुरा मसूरी की तलाश में लगी एसटीएफ
- वेस्ट यूपी में आशु का बड़ा गैंग, कई रिश्तेदार भी गैंग में शामिल, हापुड़ में भी चार गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। मेरठ पुलिस को बुधवार को बड़ी कामयाबी हाथ लगी। गाजियाबाद से डस्टर लूट के बाद बुलंदशहर के गुलावठी और परतापुर स्थित चौधरी पेट्रोल पंप पर डकैती डालने में डी-112 गैंग का बदमाश विक्की गेझा और अमित मेरठ पुलिस के हत्थे चढ़ गया। हापुड़ पुलिस ने भी चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
कविनगर, गाजियाबाद के डी-112 गैंग का मुख्य सरगना प्रवीण उर्फ आशु निवासी काजीपुरा मसूरी है। आशु के भाई अरविंद उर्फ भोलू और दीपक हैं। भोलू जेल में है। तीनों भाइयों पर कई मुकदमे हैं। आशु ने अपने साथियों के साथ शनिवार रात गाजियाबाद के मसूरी में डस्टर लूटी थी। इसी डस्टर से बदमाशों ने गुलावठी और फिर मेरठ में पेट्रोल पंप पर डकैती डाली। दोनों पेट्रोल पंपों पर लगे सीसीटीवी कैमरे में आशु कैद है। आशु के साथ विक्की निवासी गेझा परतापुर, शुभम और चेतक समेत सात बदमाश बताए गए। तीनों जिलों से पहले अमरोहा, अलीगढ़ समेत कई जिलों में भी इसी गैंग ने लूट की वारदात की है। खुलासा होने पर वेस्ट यूपी की पुलिस इनके पीछे लगी। बुधवार को मेरठ पुलिस ने विक्की गेझा को दबोच लिया। जो लूट की वारदातों में शामिल होना बताया। पुलिस ने विक्की को लेकर आशु की तलाश में कई जगह पर दबिश दी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा।
विज्ञापन

आशु का रिश्तेदार अमित भी गिरफ्तार
मेरठ पुलिस ने सरगना आशु के मौसेरे भाई अमित निवासी टप्पल अलीगढ़ को भी गिरफ्तार किया है। अमित ने साल 2013 में अलीगढ़ में लूट की बड़ी वारदात की थी। मुठभेड़ में गोली लगने पर अमित गुपचुप मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती हुआ था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। एसएसपी मेरठ ने अमित का आपराधिक रिकॉर्ड बताया। वहीं, हापुड़ पुलिस ने भी इस गैंग से जुड़े राहुल, मनोज, अखिलेश और नितिन को गिरफ्तार किया है। ये वारदात में शामिल थे या नहीं, पुलिस अभी इनसे पूूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ व बरेली जोन की पुलिस जुटी
डी-112 गैंग वेस्ट यूपी के मेरठ, गाजियाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़ समेत कई जनपदों में डकैती और लूट की ताबड़तोड़ वारदात कर रहा है। इस गैंग के पीछे मेरठ और बरेली जोन की पुलिस व क्राइम ब्रांच के अलावा मेरठ/नोएडा एसटीएफ भी लगी है। अभियान की मानीटरिंग मेरठ और बरेली जोन के एडीजी कर रहे हैं।

कई बदमाशों तक पहुंची पुलिस
वेस्ट यूपी का यह बड़ा गैंग है। कई जिलों की पुलिस बदमाशों की तलाश में लगी है। गैंग के कई बदमाशों तक पुलिस पहुंच गई है। गाजियाबाद, गुलावठी और मेरठ में लूटपाट करने वाला गैंग जल्द पकड़ा जाएगा। गैंग की काफी जानकारी जुटा ली हैं। -नितिन तिवारी, एसएसपी मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed