फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   खेत की सिंचाई करने जा रहे युवकों पर गोली चलाई, एक घायल

खेत की सिंचाई करने जा रहे युवकों पर गोली चलाई, एक घायल

Fri, 10 May 2019 02:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
खेत की सिंचाई करने जा रहे युवकों पर गोली चलाई, एक घायल
खेत की सिंचाई करने जा रहे युवकों पर गोली चलाई, एक घायल
विज्ञापन

परीक्षितगढ़। मवाना रोड स्थित ग्राम रामनगर प्याऊ के समीप खेत की सिंचाई करने जा रहे स्कूटी सवार दो युवकों पर जान से मारने की नीयत से पांच लोगों ने गोली चला दी। जिसमें स्कूटी सवार एक युवक गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरे युवक ने खेत में छिपकर जान बचाई। उसने पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की जानकारी दी। इस पर पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां युवक की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजनों ने थाने पहुंचकर पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।

ग्राम रामनगर निवासी नितिन पुत्र भारती अपने साथी मोनू पुत्र जितेन्द्र के साथ स्कूटी पर सवार होकर खेत की सिंचाई करने जा रहा था। स्कूटी सवार दोनों युवक मवाना मार्ग पर रामनगर प्याऊ के समीप पहुंचे। इसी दौरान तभी पीछे से दो बाइक पर सवार होकर आए पांच लोगों ने जान से मारने की नीयत से उन पर फायरिंग कर दी। जिसमें मोनू पुत्र जितेन्द्र के दाएं हाथ व पैर में गोली लगी। जिससे वे स्कूटी का संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गए। दूसरे युवक नितिन ने खेत में छिपकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से घायल की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस हमलावरों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। पीड़ित परिजनों ने गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी। वहीं, इस संबंध में थानाध्यक्ष शिवदत्त सिंह ने बताया कि गांव रामनगर निवासी नितिन व जोगेंद्र के बीच रंजिश चल रही है। घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed