{"_id":"5cb39dd4bdec22140a176b40","slug":"191555275220-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हस्तिनापुर विधानसभा में सभी ने किया जोश के साथ मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हस्तिनापुर विधानसभा में सभी ने किया जोश के साथ मतदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हस्तिनापुर विधानसभा के बूथों पर दिखा मतदान का जोश
बिजनौर लोकसभा की यह विधानसभा रहेगी निर्णायक
मेरठ। बिजनौर लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाली हस्तिनापुर विधानसभा निर्णायक भूूमिका निभाएगी। इस विधानसभा मेें मतदान को लेकर काफी उत्साह नजर आया। सभी जाति-वर्गों के लोगों ने मतदान में उत्साह से भाग लिया। हालांकि कस्बों मेें मतदान प्रतिशत जरूर नीचे रहा, लेकिन देहात में बेहतर रहा।
हस्तिनापुर विधानसभा में कुल 66.13 प्रतिशत मतदान हुआ। कुल 334786 मतदाताओं में से 221380 ने वोट डाले। यहां एक बात अलग नजर आयी कि आधे से भी कम मतदाताओं ने मतदाता पहचान पत्र का उपयोग किया। 95398 ने मतदाता पहचान पत्र और बाकी ने अन्य विकल्प अपनाए। यहां सबसे ज्यादा गुर्जर मतदाता हैं। इसके बाद मुस्लिम और तीसरे नंबर पर एससी मतदाता आते हैं।
हस्तिनापुर विधानसभा में बहसूमा, हस्तिनापुर और परीक्षितगढ़ तीन नगर पंचायत के साथ मवाना नगर पालिका आती है। इन चारों स्थानीय निकायों में औसत मतदान करीब 58 प्रतिशत रहा। देहात के शाहपुर, बटावली, सदरपुर, मौहम्मदपुर शकिस्त, सैफपुर फिरोजपुर, तारापुर आदि में मतदान का औसत 71 प्रतिशत से ऊपर रहा। खादर के गांव शिरजेपुर, लतीफपुर, भीकुंड, दूधली खादर आदि में मतदान थोड़ा नीचे गया, लेकिन कुछ बूथों पर 80 प्रतिशत तक मतदान होने से औसत 69 प्रतिशत से ऊपर रहा। सीना, ढिकौली, मुबारिकपुर, तगिरी, निलोहा, भैंसा, पहाड़पुर, नंगली ईसा, बना, फिटकरी आदि गांवों में भी 71 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ। सांधन गांव में 57 प्रतिशत मतदान हुआ। गांव धनपुर और तोफापुर में 61 प्रतिशत वोटिंग हुई।
विज्ञापन
गांव अगवानपुर में मतदान 70 प्रतिशत से ऊपर रहा, तो गांव चितमानाशेरपुर, नारंगपुर, तरबियतपुर, नीमका में मतदान का औसत 72 प्रतिशत से ऊपर रहा। पूठी में मतदान का औसत 65 प्रतिशत रहा, जबकि गांव इकला रसूलपुर और खानपुर बांगर में मतदान प्रतिशत 66 रहा। पूर्व सांसद हरीशपाल और पूर्व ब्लाक प्रमुख सरजीत सिंह के गांव नवलसूरजपुर में मतदान 55 प्रतिशत ही रहा। शौंदत्त में भी मतदान करीब 65 प्रतिशत रहा।