{"_id":"5ca1215bbdec2214065a5e7c","slug":"191554063707-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीपलीखेडा में दो पक्षों में मारपीट, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीपलीखेडा में दो पक्षों में मारपीट, चार घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीपलीखेड़ा में मारपीट, चार घायल
खरखौदा। पुरानी रंजिश को लेकर गांव पीपलीखेड़ा में दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
किसी पुरानी रंजिश को लेकर गांव पीलपीखेड़ा में दो पक्षों में मारपीट व पथराव हो गया। जिसमें कई लोग घायल हो गए। एक पक्ष के शाहिद पुत्र जावेद ने बताया कि उनके परिवार में एक शादी थी। जिस कारण उसका पिता अल्लीपुर के पूर्व प्रधान से 30 हजार रुपये लेकर आ रहा था। जैसे ही वह पीपलीखेड़ा थ्रीव्हीलर स्टैंड पर पहुंचा तो वहां पहले से ही मौजूद गांव के दूसरे पक्ष के लोगों ने उनके साथ गाली गलौज शुरु कर दी। आरोप है कि जब पिता ने विरोध किया तो उन्होंने उनके साथ मारपीट की। पीड़ित ने 30 हजार रुपये लूटने का भी आरोप लगाया है। वहीं दूसरे पक्ष के शकील पुत्र यामीन ने बताया कि दूसरा पक्ष उनसे रंजिश रखता है। रविवार को दूसरे पक्ष ने घर आकर उन पर हमला किया जिसमें वह और वसीम व अफसर पुत्रगण रुकमूदीन भी घायल हो गए। थाने पहुंचे सभी घायलों को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरखौदा में भर्ती कराया है। वहीं दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
दोनों पक्षों की आपस में मारपीट हुई है। दोनों पक्षों के घायलों को अस्पताल भेज दिया है। तहरीर मिलनेे पर कार्रवाई की जाएगी।- कुलवीर सिंह, थानाध्यक्ष खरखौदा।