फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   होली से पहले सुरक्षा कड़ी, चार जोन में बांटा शहर

होली से पहले सुरक्षा कड़ी, चार जोन में बांटा शहर

Mon, 18 Mar 2019 02:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
होली से पहले सुरक्षा कड़ी, चार जोन में बांटा शहर
- होली से पहले सुरक्षा कड़ी, पुलिस को सख्ती बरतने के निर्देश
विज्ञापन

- एसएसपी ने ली मीटिंग, थानों में हुई शांति समिति की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। लोकसभा चुनाव के लिए जहां सोमवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। वहीं, पुलिस-प्रशासन ने होली की सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए हैं। चुनाव आचार संहिता लागू होने के साथ ही जिले में धारा 144 लागू है। ऐसे में होली पर हुड़दंग मचाया तो हुड़दंगियों की रात हवालात में कटेगी। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में आरएएफ और पीएसी का पहरा रहेगा।
एसएसपी नितिन तिवारी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी एडिशनल एसपी, सीओ की मीटिंग ली। शहर को कोतवाली, कैंट, सिविल लाइन और ब्रह्मपुरी सर्किल के अनुसार चार जोन में बांटा गया है। कंकरखेड़ा और मोदीपुरम की जिम्मेदारी सीओ दौराला जितेंद्र कुमार को दी गई है। एसएसपी ने निर्देश दिए हैं कि चेकिंग अलर्ट रहकर की जाए। दोपहिया वाहन पर स्टंट नहीं होने दिया जाएगा। जहां होलिका दहन होना है उन स्थानों पर थानों से ड्यूटी रहेगी। रात्रि गश्त के लिए सभी थानों में अलग से एक-एक दरोगा और चार सिपाहियों की टीम बनाई गई हैं। रात्रि दो बजे से पहले कोई भी थानेदार अपना क्षेत्र नहीं छोड़ेंगे। ओवर स्पीड वाहन सीज होंगे। होली की सुरक्षा को लेकर एक कंपनी आरएएफ, दो कंपनी अर्धसैनिक बल और दो कंपनी पीएसी रहेगी।
विज्ञापन

माहौल बिगाड़ सकते हैं शरारती तत्व
शरारती तत्व चुनाव से पहले माहौल बिगाड़ सकते हैं। ऐसे में मिश्रित आबादी और संवेदनशील क्षेत्रों में पीएसी का पहरा रहेगा। लालकुर्ती, हापुड़ अड्डा, भूमिया का पुल, एल ब्लॉक शास्त्रीनगर, कोतवाली, मछेरान, देहलीगेट, पत्ता मोहल्ला, इस्लामाबाद चौकी, शास्त्रीनगर, फतेहउल्लापुर, लिसाड़ी गांव, पूर्वा अहिरान, सिविल लाइन, सरधना, मवाना और परीक्षितगढ़ में अलग से फोर्स का पहरा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed