फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   व न की आबरू कायम उन्ही के दम से है,शहीद होके वतन पर जो नाम करते हैं,याकूब मोहसीन

व न की आबरू कायम उन्ही के दम से है,शहीद होके वतन पर जो नाम करते हैं,याकूब मोहसीन

Tue, 26 Feb 2019 01:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
व न की आबरू कायम उन्ही के दम  से है,शहीद होके वतन पर जो नाम करते हैं,याकूब मोहसीन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सरधना। मोहल्ला बूढ़ा बाबा में डॉ. फुरकान सरधनवी के आवास पर एक शाम शहीदों के नाम शीर्षक से एक शेर ए नशिस्त का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता बज्म के अध्यक्ष अब्दुल सलाम फरीदी ने की व संचालन डॉ. फुरकान सरधनवी ने किया। इस मौके पर मशहूर शायर जिया बागपती ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। नशिस्त की शुरुआत इरशाद अली मुज़्तर ने नात ए पाक से की।

शायरों ने इस मौके पर कलाम पेश किये। जिसमें शफीक अहमद शफीक ने कहा कि मैं कुछ करके दिखना चाहता हूं, वतन पर जां लुटाना चाहता हूं। चांद अहमद चांद ने कहा कि भूखे बच्चे तड़प रहे हैं, अब कैसा भारत बनाओगे बाबा। अब्दुल सलाम फरीदी ने कहा कि जंग के सारे मराहिल पे नजर रखते हैं, हम हथेली पे सजाये हुए सर रखते हैं। याकूब मोहसिन ने कहा कि वतन की आबरू कायम उन्हीं के दम पर हैं, शहीद होके वतन पर जो नाम करते हैं। जैद सरधनवी ने कहा कि है मेरे देश की सरकार खुदा खैर करे, जुमले बाजों की है सरकार खुदा खैर करे। इस मौके पर डॉ. फुरकान सरधनवी ने कहा कि सरों को अपने कटाते हैं, जो वन के लिए अहम उन शहीदों को झुककर सलाम करते हैं। नशिस्त रविवार की रात्रि नौ बजे शुरू हुई और रात्रि करीब डेढ़ बजे तक चली। इस मौके पर मतलूब खान, जिशान कुरैशी, मिर्जा मोहम्मद, मोहम्मद हारूण, इस्तेखार राणा, फिरोज खान, शाहवेज, सलीम, शादाब आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed