{"_id":"5c744f1fbdec2273816673de","slug":"191551126303-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सांसद शाहिद अखलाक की मीट प्रोसेसिंग फैक्ट्री के गौदाम में भीषण आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सांसद शाहिद अखलाक की मीट प्रोसेसिंग फैक्ट्री के गौदाम में भीषण आग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व सांसद की मीट प्रोसेसिंग फैक्टरी में भीषण आग
- अल्लीपुर में स्थित है पूर्व सांसद शाहिद अखलाक की मीट प्रोसेसिंग फैक्टरी
- सुबह नौ बजे लगी आग पर दमकल कर्मियों ने दो बजे पाया काबू
अमर उजाला ब्यूरो
खरखौदा। हापुड़ रोड पर अल्लीपुर स्थित पूर्व सांसद शाहिद अखलाक की मीट प्रोसेसिंग फैक्टरी के गोदाम में भीषण आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
अल्लीपुर गांव में नौगजा पीर के बराबर में पूर्व सांसद शाहिद अखलाक की अल अखलाक एक्सपोर्ट प्रा. लिमिटेड नाम से प्रोसेसिंग मीट फैक्टरी है। इसमें अन्य मीट फैक्टरियों से मीट लाकर पैकेजिंग की जाती है। तैयार माल को फैक्टरी में बने कोल्ड स्टोर में रखा जाता है। सोमवार सुबह करीब नौ बजे शाट सर्किट के कारण कोल्ड स्टोर में आग लग गई। धुआं उठता देख कर्मचारियों ने शोर मचा दिया। देखते ही देखते आग की लपटे उठने लगीं। आग की सूचना फैक्टरी मालिक शाहिद अखलाक को भी दी गई। सूचना पर दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग बढ़ती चली गई। इस बीच दमकल विभाग के अधिकारी और पुलिस भी मौके पर पहुंच गए। करीब दर्जनभर गाड़ियों ने पांच घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर 2 बजे आग पर काबू पाया। सीएफओ अजय कुमार शर्मा ने बताया कि समय रहते गाड़ियां पहुंच गई थी। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ।
20 करोड़ रुपये का रखा है मीट
फैक्टरी मालिक पूर्व सांसद शाहिद अखलाक ने बताया कि कोल्ड स्टोर में करीब 20 करोड़ रुपये का मीट रखा हुआ है। आग पहले गत्ते के गोदाम में लगी थी। मालिक ने कोल्ड स्टोर में रखे मीट को आग से बचाने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर मौजूद एएसपी कुलदीप सिंह, सीओ किठौर आलोक सिंह और सीएफओ अजय कुमार शर्मा ने कर्मचारियों को कोल्ड स्टोर में जाने से रोक लिया। बाद में जेसीबी से गोदाम की पीछे की दीवार भी तोड़ी गई।
विज्ञापन
दरोगा ने दिया साहस का परिचय
आग की सूचना मिलते ही सबसे पहले बिजली बंबा चौकी इंचार्ज आशीष रस्तोगी फोर्स के साथ फैक्टरी पहुंचे। उन्होंने फैक्टरी में मौजूद अग्निशमन यंत्रों से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। उन्होंने फैक्टरी के अंदर रखे गैंस सिलेंडरों को समय रहते बाहर निकलवाया।
अमोनिया गैस की चपेट में आने से बचे
कोल्ड स्टोर चलाने के लिए फैक्टरी में अमोनिया गैस का प्लांट भी मौजूद है। जैसे ही कोल्ड स्टोर में आग लगी तो पाइप फटने से अमोनिया गैस का रिसाव होने लगा। धुएं के साथ अमोनिया गैस भी फैलने लगी। इसमें फैक्टरी की छत पर खड़े अधिकारी और पूर्व सांसद ने मुंह ढककर बचाव किया। समय रहते गैस का रिसाव बंद किया गया। वहीं आग का पता चलते ही पास में ही मौजूद हाजी याकूब की फैक्टरी से भी पानी लाया गया।
---------------
नहीं हो सका नुकसान का आंकलन
शार्ट सर्किट होने के बाद पहले गत्ते के गोदाम में आग लगी। बाद में आग कोल्ड स्टोर तक चली गई। आग बुझाने के बाद कोल्ड स्टोर से मीट को सुरक्षित निकाला जा रहा है। अभी नुकसान का आंकलन नहीं बताया जा सकता। -शाहिद अखलाक, फैक्टरी मालिक