फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   रबी की फसल के लिए बैरन बनी बारिश

रबी की फसल के लिए बैरन बनी बारिश

Fri, 15 Feb 2019 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
रबी की फसल के लिए बैरन बनी बारिश
- गेहूं, सरसों, चना और मटर की फसलों का घट सकता है उत्पादन
विज्ञापन

- छिलाई बंद होने से मिलों पर आपूर्ति घटी, यार्ड से नहीं उठा गन्ना
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। फरवरी माह में हो रही बारिश और ओलावृष्टि से सरसों, गेहूं की फसल के अलावा चना और मटर को भी नुकसान पहुंच रहा है। गन्ने की छिलाई बंद होने से मिलों की आपूर्ति ठप हो गई है। गन्ना सेंटर यार्ड से भी गन्ना नहीं उठ सका है।

बृहस्पतिवार सुबह शुरू हुई भारी बारिश और ओलावृष्टि ने रबी की फसल को नुकसान पहुंचाया है। दोपहर तक हुई बारिश से सबसे ज्यादा नुकसान सरसों की फसल को पहुंचा है। क्योंकि इस समय सरसों की फसल पकने की प्रक्रिया में है। इसके अलावा गेहूं, चना और मटर की फसल को भी भारी नुकसान बताया जा रहा है। इसके साथ ही बारिश से गन्ने की छिलाई बंद हो गई है। गन्ना सेंटरों के यार्ड में पानी भरने से गन्ने की आपूर्ति मिलों को नहीं हो सकी है। गन्ना विभाग का कहना है कि अगर मौसम साफ नहीं हुआ तो मिलों को गन्ने की आपूर्ति में दिक्कत हो सकती है। जिला कृषि अधिकारी प्रमोद सिरोही ने बताया कि बारिश और ओलावृष्टि से जिन फसलों को नुकसान होने की बात कही जा रही है इसका आंकलन कराया जाएगा। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed