फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मां-बेटी ने किया आत्मदाह का प्रयास

मां-बेटी ने किया आत्मदाह का प्रयास

Sat, 02 Feb 2019 02:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Feb 2019 02:10 AM IST
विज्ञापन
मां-बेटी ने किया आत्मदाह का प्रयास
मेरठ। पुलिस ऑफिस में शुक्रवार को आगरा निवासी मां-बेटी ने केरोसिन उड़ेलकर आत्मदाह का प्रयास किया। बेटी की हत्या के आरोप में ससुरालियों की गिरफ्तारी न होने पर मां-बेटी में आक्रोश था। हालांकि पुलिस ने महिला से केरोसिन की बोतल और माचिस छीन ली। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया। बाद में दोनों को थाने से ही जमानत पर छोड़ दिया।
विज्ञापन

आगरा के लोहा मंडी जटपुरा निवासी सलीम की बेटी शाहरीन का निकाह नौ अप्रैल 2017 को लालकुर्ती में वसीमुद्दीन से हुआ था। 30 अगस्त 2018 को शाहरीन की मौत हो गई। जिसमें पति समेत ससुरालियों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ। इस मामले की जांच आईपीएस सतपाल सिंह कर रहे हैं। पुलिस ने वसीमुद्दीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। शाहरीन की मां जाहिदा और बहन रेशमा शुक्रवार को कमिश्नरी चौराहे पहुंचीं। जहां से उनको कुछ लोगों ने पुलिस ऑफिस भेज दिया।
विज्ञापन

मां-बेटी ने पुलिस ऑफिस में केरोसिन उड़ेलकर आत्मदाह का प्रयास किया। महिला पुलिस ने दोनों को बचाया और थाने भेजा। डीआईजी अखिलेश कुमार ने बताया कि दोनों के खिलाफ सिविल लाइन थाने में केस दर्ज कराया गया है। बाद में थाने से जमानत पर दोनों को सुपुर्दगी में सौंपा। पुलिस ने बताया कि मां-बेटी को कुछ लोगों ने आत्मदाह करने के लिए उकसाया है। जबकि मां-बेटी का कहना है कि वह खुद पुलिस ऑफिस आईं थीं। बेटी को इंसाफ नहीं मिला तो मां-बेटी जान दे देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति दहेज हत्या में, अन्य उत्पीड़न के आरोपी
एसपी सतपाल सिंह के मुताबिक पति समेत 12 लोगों को दहेज हत्या में नामजद कराया था। पुलिस की जांच में पति दहेज हत्या और परिवार के अन्य लोग उत्पीड़न के आरोपी हैं। जिन पर पुलिस की कार्रवाई चल रही है। मुकदमा दर्ज करने के बाद दोनों में समझौता भी हो गया था। पुलिस ने पति को दहेज हत्या में जेल भेजा है। अन्य आरोपी भी जेल जाएंगे। जबकि महिला की मां और बहन जबरन अन्य लोगों को दहेज हत्या में जेल भिजवाने की जिद पर अड़ी हैं।

---
दहेज हत्या के मामले में एसपी सतपाल सिंह ने जांच की। इसमें पति को दहेज हत्या में जेल भेज गया है। अन्य ससुराल वाले उत्पीड़न में जेल जाएंगे। उन्हें दहेज हत्या में जेल नहीं भेजा जा सकता। पुलिस पर दबाव बनाने के लिए आत्मदाह का नाटक किया है। जिसके चलते महिला पर केस दर्ज हुआ है।
अखिलेश कुमार, डीआईजी

खास बातें
- महिला पुलिस ने केरोसिन की बोतल और माचिस छीनी
- बेटी की हत्या में ससुरालियों की गिरफ्तारी न होने का गुस्सा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed