फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   जंगेठी गांव में बदमाशों ने डेरी में डाला डांका

जंगेठी गांव में बदमाशों ने डेरी में डाला डांका

Tue, 28 Aug 2018 01:48 AM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
जंगेठी गांव में बदमाशों ने डेरी में डाला डांका

विज्ञापन
कंकरखेड़ा। जंगेठी गांव में हथियारों से लैस नकाबपोश आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने रविवार रात एक डेयरी में डकैती की वारदात की। बदमाशों ने मालिक व नौकरों को गन प्वाइंट पर लेकर बंधक बना लिया और पास में ही एक ट्यूबवेल पर ले जाकर वहां बंद कर दिया। इसके बाद बदमाश पांच भैंस लूट कर ले गए। पीड़ित के अनुसार पशुओं की कीमत करीब छह लाख रुपये है।
जंगेठी निवासी विकास पुत्र रकम सिंह ने बताया कि गांव के बाहर उसकी डेयरी है, जिसमें करीब 30 भैंस हैं। विकास ने बताया कि रविवार रात वह अपने चार नौकर सचिन, शंकर, सुखपाल व वरुण के साथ डेयरी पर सो रहा था। रात करीब एक बजे हथियारों से लैस आधा दर्जन से अधिक नकाबपोश बदमाश डेयरी में घुस गए। वहां उन्होंने सभी को गन प्वाइंट पर लेकर बंधक बना लिया और एक ट्यूबवेल पर लेकर जाकर बंद कर दिया। विरोध करने पर मारपीट की और सभी के मोबाइल छीन लिए। इसके बाद बदमाश डेयरी से पांच भैंस लूट कर ले गए। बाद में किसी तरह बंधनमुक्त होकर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। कार्यवाहक थाना प्रभारी एसएसआई महेश चंद का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

कुंबल करके डेयरी में घुसे
विकास ने बताया कि बदमाशों ने डेयरी की बाहरी दीवार में कुंबल किया और उसके बाद अंदर घुस गए। मात्र 25 मिनट में उन्होंने पूरी वारदात को अंजाम दिया। बदमाश खेतों के रास्ते होते हुए पशुओं को ले गए। खेतों में पशुओं के पैरों के निशान भी मिले हैं। विकास ने बताया कि सभी नौकरों को उसने तीन माह पहले ही काम पर रखा है। पुलिस इस बिंदू पर भी जांच कर रही है। बदमाशों के पास दोनाली बंदूक, तमंचा, चाकू व फरसा आदि हथियार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed