फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कांवड़ शिविर में मानकों का ध्यान रखें शिविर संचालक

कांवड़ शिविर में मानकों का ध्यान रखें शिविर संचालक

Tue, 17 Jul 2018 02:40 AM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
कांवड़ शिविर में मानकों का ध्यान रखें शिविर संचालक
मानकों का ध्यान रखें शिविर संचालक
विज्ञापन

मेरठ। पुलिस प्रशासन के साथ सोमवार को कांवड़ सेवा शिविर संचालकों की बैठक हुई। जिसमें अपर जिलाधिकारी नगर मुकेश चंद्र ने शिविर संचालकों से कहा कि औपचारिकताएं पूर्ण होने के बाद ही शिविर संचालन की अनुमति मिलेगी। इसके साथ ही शिविर संचालक जहां मानकों का पूरा ध्यान रखेंगे, वहीं इस बार पॉलिथीन प्रतिबंधित होने से इसका प्रयोग नहीं करेंगे।
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के बृहस्पति भवन में आयोजित बैठक में एडीएम सिटी ने कहा कि कांवड़ सेवा शिविर की अनुमति शहरी क्षेत्र में अपर जिलाधिकारी नगर व ग्रामीण क्षेत्रों की अनुमति संबंधित क्षेत्र के उप जिलाधिकारी को तत्काल आवेदन देकर प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह कांवड़ यात्रा के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति व मानकों के अनुरूप विद्युत सुरक्षा की व्यवस्था कराएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शिविर संचालक अनुशासन, मर्यादा व मानकों का पूर्ण ध्यान रखते हुए शिविरों में फूहड़ता, अश्लीलता व तीव्र साउंड का उपयोग न होने दें। उन्होंने संचालकों से कहा कि वह अपने-अपने शिविरों में गंगाजल व अतिरिक्त कांवड़ की भी व्यवस्था रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वयं सेवकों से निगरानी कराएं
एसपी सिटी रणविजय सिंह ने शिविर संचालकों से कहा कि वह अपने शिविरों में 10-10 स्वयं सेवक नियुक्त कर आईकार्ड जारी करें और उनसे शिविर की निगरानी कराएं। शिविर संचालक डिवाइडरों को कांवड़ स्टैंड न बनाएं तथा सड़क से 20 फीट की दूरी पर ही कांवड़ शिविर स्थापित करें। कांवड़ यात्रा को सुगम बनाने के लिए रूटों के डायवर्जन की कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। जिला स्तर पर बचत भवन में मुख्य कंट्रोल रूम तथा तहसील स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किए जाएंगे। इस दौरान एसपी देहात राजेश कुमार, एसडीएम सदर निशा अनंत, सरधना अमित भारतीय, मवाना अंकुर श्रीवास्तव, एसीएम राकेश कुमार सिह, अमिताभ यादव, डीडीओ दिग्विजय नाथ तिवारी, समाज सेवी डॉ. ब्रजभूषण शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed