{"_id":"5b0f11484f1c1ba16e8b568b","slug":"191527714120-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉस रेड में मेरठ नगरीय सर्किल अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉस रेड में मेरठ नगरीय सर्किल अव्वल
Updated Thu, 31 May 2018 02:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। बुधवार को यूपीपीसीएल चेयरमैन आलोक कुमार ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पीवीवीएनएल द्वारा चलाई जा रही मॉसरेड अभियान की समीक्षा की।
अभियान में बिजली चोरों के खिलाफ सर्वाधिक रिपोर्ट दर्ज कराने में विद्युत नगरीय वितरण मंडल मेरठ अव्वल रहा। विद्युत नगरीय वितरण मंडल-2 गाजियाबाद और बिजनौर में सर्वाधिक कनेक्शनों में लोड बढ़ाए गए। आलोक कुमार ने कहा कि मॉसरेड अभियान में बिजली चोरी के तहत काटे गए कनेक्शन को किसी भी सूरत में न जोड़ा जाए। अगर कटा कनेक्शन चलता मिले तो उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाए। आलोक कुमार ने पावरलूम बुनकरों के संबंध में डीबीटी योजना के अंतर्गत उनका सत्यापन कार्य जल्द कराने के निर्देश दिए। एमडी आशुतोष निरंजन ने बताया कि डिस्कॉम के अंतर्गत आने वाले 9091 पावरलूम बुनकरों में 5422 बुनकरों का सर्वे कार्य पूरा हो चुका है। इसके अलावा 8732 बुनकरों के कनेक्शन पर मीटर लगा दिए गए हैं। आलोक कुमार ने मीटर में स्टोर रीडिंग पकड़ने और लोड बढ़ाने व बिजली चोरी प्रभावित इलाकों में छापामारी कार्य प्राथमिकता पर करने के निर्देश दिए। इस मौके पर सभी निदेशक, मुख्य अभियंता और अधीक्षण अभियंता मौजूद रहे।
खास बातें:
यूपीपीसीएल चेयरमैन ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये की समीक्षा