फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   रक्षापुरम जोनल पार्क में एंट्री पर रोक की शिकायत मंडलायुक्त से की

रक्षापुरम जोनल पार्क में एंट्री पर रोक की शिकायत मंडलायुक्त से की

Thu, 31 May 2018 02:20 AM IST
Updated Thu, 31 May 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
रक्षापुरम जोनल पार्क में एंट्री पर रोक की शिकायत मंडलायुक्त से की
मंडलायुक्त से की रक्षापुरम पार्क में कॉलोनी एंट्री बंद की शिकायत
विज्ञापन

गंगानगर। रक्षापुरम सेक्टर- 4 के जोनल पार्क में दूसरी कॉलोनी के लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित करने पर मंडलायुक्त व एसडीएम से शिकायत की गई है। वहीं रक्षापुरम में दो गलियों में अवर अभियंताओं द्वारा अवैध रूप से गेट लगाकर रास्ता बंद करने की शिकायत भी की गई है।

रक्षापुरम सेक्टर- 4 में जोनल पार्क है। जिसे एमडीए वीसी द्वारा गोद लिया हुआ है। कुछ दिन पूर्व एमडीए ने पार्क में मिनी जिम लगाया। रक्षापुरम कॉलोनी के लोगों के मुताबिक जिम लगने से आसपास की कॉलोनियों के लोगों की यहां भीड़ बढ़ गई। आवारा किस्म के लोग महिलाओं, युवतियों से छेड़छाड़, अभद्र कमेंट करते हैं। जिसको लेकर कुछ दिन पूर्व मिनाक्षीपुरम कॉलोनी से पार्क में टहलने आए युवतियों व बच्चों को रक्षापुरम के लोगों ने पार्क में जाने से रोक दिया। इस दौरान दो घंटे जमकर हंगामा, मारपीट हुई। पुलिस कार्रवाई हुई। बुधवार को मिनाक्षीपुरम निवासी दीपक चहल, कांग्रेस नेता युगांश राणा आदि ने इस मामले में प्रार्थना पत्र देते हुए मंडलायुक्त, एसडीएम व एमडीए वीसी से शिकायत की है। वहीं रक्षापुरम में एमडीए के दो अवर अभियंताओं ने अवैध रूप से गेट लगाकर रास्ता बंद कर दिया और गली को पार्किंग बना ली। जिसको लेकर मिनाक्षीपुरम के लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहीं इस मामले में गंगानगर एसओ दिनेशचंद ने बताया कि पार्क संबंधी पूरे मामले की रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है। आदेश अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


खास बातें:
कुछ दिन पूर्व मिनाक्षी पुरम के लोगों को पार्क में न घुसने देने पर हुई थी मारपीट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed