{"_id":"5b0488274f1c1bd8408b744d","slug":"191527023655-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम के आश्वासन पर माने किसान, अनशन समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम के आश्वासन पर माने किसान, अनशन समाप्त
Updated Wed, 23 May 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। शताब्दी नगर में नई भूमि अधिग्रहण नीति के तहत मुआवजे की मांग को लेकर चल रहा धरना प्रदर्शन और अनशन मंगलवार को समाप्त हो गया। भाकियू नेता राकेश टिकैत की मध्यस्थता में डीएम और एसएसपी की किसानों से वार्ता हुई। डीएम के आश्वासन पर किसान आंदोलन स्थगित करने के लिए सहमत हुए।
बीते शनिवार से दर्जनों किसान व महिलाएं मुआवजे की मांग को लेकर शताब्दी नगर सेक्टर 4 बी स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गए थे। मांगें पूरी न होने पर मंगलवार को दो दर्जन किसान भी अनशन पर बैठ गए। जिसकी सूचना पर पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। वहीं, किसानों का नेतृत्व कर रहे किसान नेता विजयपाल घोपला 15 मई से अनशन पर पहले से बैठे थे। ऐसे में विजय घोपला सहित टंकी पर चढ़े किसानों की हालत बिगड़ती जा रही थी। मंगलवार को कई किसानों की हालत खराब हुई तो उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
हाइवे जाम करने का एलान
लगातार चल रहे आंदोलन के बीच सुनवाई न होती देख मंगलवार को किसानों में आक्रोश पैदा होने लगा। इस बीच धरने पर मौजूद भाकियू नेता राजवीर सिंह ने कहा कि प्रशासन को किसानों की जरा भी परवाह नहीं है। यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो किसान आंदोलन को उग्र करने पर मजबूर होंगे और हाइवे जाम कर देंगे। जिस पर एडीएम सिटी मुकेश चंद्र, एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट शैलेंद्र कुमार सिंह आदि किसानों के बीच पहुंचे और वार्ता की। लेकिन किसानों ने डीएम को मौके पर बुलाने की मांग की। इस बीच पता चला कि भाकियू नेता राकेश टिकैत भी किसानों के बीच आ रहे हैं।
विज्ञापन
देर शाम वार्ता, बनी सहमति
डीएम अनिल ढींगरा और एसएसपी राजेश कुमार पांडेय देर शाम किसानों के बीच पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने भाकियू नेता राकेश टिकैत की मौजूदगी में किसानों से वार्ता की। राकेश टिकैत ने जिलाधिकारी से कहा कि यह किसानों के साथ अन्याय हो रहा है। उनकी समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो किसान अब आरपार का आंदोलन करने को मजबूर होगा। इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि हम किसानों की समस्या को लेकर गंभीर हैं। लेकिन यह मामला शासन स्तर का है। कहा कि वह इस पूरे मामले पर रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजेंगे। 6 जून को मंडलायुक्त की अध्यक्षता में एमडीए अधिकारियों और किसानों के बीच वार्ता होगी। जिसमें कोई न कोई समाधान जरूर निकलेगा। इस आश्वासन के बाद किसान आंदोलन स्थगित करने के लिए तैयार हो गए।
टंकी से उतारकर लाए
आंदोलन स्थगित करने की घोषणा होते ही एडीएम सिटी स्वयं टंकी पर चढ़े और किसानों को नीचे लेकर आए। वहीं, डीएम और एसएसपी ने विजयपाल घोपला को जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। इस दौरान मांगेराम त्यागी, विनोद जटौली, जितेंद्र गुर्जर, सुशील ठेकेदार, अनिल कुमार, महेंद्र सिंह चाहल, संजय दौरालिया, इमरान खान, डॉ. विकास अहलावत, सुभाष, इंदरपाल, वीरपाल चौधरी, उमेश चौधरी, धर्मवीरी, सौपाली आदि मौजूद रहे।
खास बातें:
- मुआवजे की मांग पर शताब्दी नगर पानी की टंकी पर चढ़े थे किसान
- डीएम, एसएसपी की हुई भाकियू नेता राकेश टिकैत की मध्यस्थता में वार्ता
- 6 जून को मंडलायुक्त की मौजूदगी में होगी किसानाें के साथ बैठक