{"_id":"5af4accf4f1c1b320a8b9391","slug":"191525984463-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौत के कुएं की वीडियो ने लगाया अफवाहों का मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौत के कुएं की वीडियो ने लगाया अफवाहों का मेला
Updated Fri, 11 May 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने अफवाहें फैला दीं। मौत के कुएं में स्टंट के दौरान एक बच्ची की मौत होने का यह वीडियो मेला नौचंदी का बताया गया, जबकि जानकारों का दावा है कि यह वीडियो करीब सात माह पहले मुंबई से वायरल हुआ था। बिना सोचे समझें व्हाट्सएप और फेसबुक पर फारवर्ड और शेयर करने की भेड़चाल में इसे मेरठ में वायरल कर मेला दो दिन तक स्थगित होने की भी अफवाह फैला दी गई।
आपसी भाईचारे का प्रतीक एतिहासिक नौचंदी मेला अब पूरे शबाब पर है। मेले में भारी भीड़ उमड़ रही है। मेला आधी रात तक जगमग हो रहा है। लेकिन कुछ असामाजिक तत्व भी मेले में सक्रिय दिख रहे हैं। बुधवार की रात कुछ असामाजिक तत्वों ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल कर दी। इसमें बताया गया कि अभी-अभी मेला नौचंदी के मौत के कुएं में हुए हादसे में बच्ची की मौत हो गई और मेला दो दिनों के लिए स्थगित हो गया। इसको लेकर पड़ताल शुरू हुई तो ये दावे फर्जी निकले।
लेकिन असामाजिक तत्वों को कामयाबी नहीं मिली तो बृहस्पतिवार को दिन भर अफवाह फैलायी गयी कि बृहस्पतिवार और शुक्रवार को मेला बंद रहेगा। जिससे पटेल मंडप के कार्यक्रम आयोजकों और दुकानदारों ने अपर नगरायुक्त अलीहसन कर्नी से संपर्क साधा। शाम तक मेला कमेटी ने जांच पड़ताल के बाद अफवाह का खुलासा कर दिया। अफवाहों के बाद भी मेले में आने वाली भीड़ पर कोई असर नहीं दिखा। इस संबंध में नगरायुक्त मनोज कुमार चौहान का कहना है कि अफवाहों पर कोई ध्यान न दें। अफवाह फैलाने वालों की पुलिस जांच में जुटी है। जो भी इसमें संलिप्त पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
खास बातें:
मौत के कुएं में बच्ची की मौत का वीडियो बताया मेला नौचंदी का
सात माह पहले मुंबई से वायरल होना बताया गया यह स्टंट का वीडियो