{"_id":"5af0aedd4f1c1b64098b8bfb","slug":"191525722845-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी- तूफान के बाद लोग सहमे, प्रशासन अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी- तूफान के बाद लोग सहमे, प्रशासन अलर्ट
Updated Tue, 08 May 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंधी- तूफान से सहमे लोग, जिला प्रशासन अलर्ट
बागपत। जनपद में सोमवार की रात में करीब 11 बजे तेज हवा के साथ आंधी चलनी शुरू हो गई। इसके चलते ही लोग परेशान हो गए। आंधी आते ही बिजली चली गई। इससे लोगों की बैचेनी बढ़ गई। मौसम के बिगड़े मिजाज से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने भी तैयारी कर ली है। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह जिला मुख्यालय न छोड़ें। एसडीएम जिले में रहें। लेखपालों के पास अगर किसी तरह के नुकसान की सूचना पहुंचती हैं तो उपलब्ध कराएं। यही नहीं तूफान पीड़ितों की तुरंत हर संभव मदद की जाए।
जनपद में सोमवार की रात में करीब 11 बजे तेज हवा चली शुरू हो गई। इसके बाद बिजली विभाग के अफसरों ने बिजली की सप्लाई काट दी। इसके बाद तेज हवा ने आंधी और तूफान की राह पकड़ ली। इससे हर वर्ग का व्यक्ति परेशान हो गया। आंधी तेज होने के कारण कई स्थानों पर पेड़ टूट कर गिर गए। बिजली सप्लाई बंद होने के कारण लोग परेशान हो गए। दूसरी तरफ तेज आंधी चलने से किसान और बाग मालिक भी परेशान हो गई। आंधी के कारण रटौल क्षेत्र के बाग मालिक अधिक परेशान हो गए।
कलक्ट्रेट प्रभारी डिप्टी कलेक्टर विवेक यादव ने बताया आंधी-तूफान आने के अंदेशे से बागपत जिला प्रशासन भी अलर्ट हैं। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार की ओर से खेकड़ा, बागपत और बड़ौत के एसडीएम को निर्देश दिए कि वह जिला मुख्यालय न छोड़ें। इसके अलावा अन्य विभागों के अधिकारी भी मुख्यालय पर मौजूद रहे। अपने-अपने विभाग की टीम मुस्तैद रही। राजस्व विभाग की टीम को अगर कहीं भी नुकसान की सूचना मिलती है तो तुरंत संबंधित अधिकारी को भेजे, ताकि पीड़ितों की तुरंत सहायता भेजी जा सके।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर दिनभर तूफान
बागपत। मौसम विज्ञान विभाग ने सात और आठ मई को तूफान के संकेत दिए हैं। सोमवार को दिनभर सोशल मीडिया पर तूफान के वीडियो वायरल हुए। कई वीडियो में यह बताया गया कि तूफान राजस्थान से आगे बढ़ चुका है। कई संदेश ऐसे थे, जिनमें बताया तूफान हरियाणा तक पहुंच चुका है, लेकिन इनमें अधिकतर संदेश और वीडियो अपुष्ट ही रहे। दिनभर सोशल मीडिया पर तूफान को लेकर संदेशों का आदान प्रदान होता रहा।
बस एक सवाल, तूफान कहां तक आया
बागपत। मौसम विज्ञान विभाग की भविष्यवाणी के बाद सोशल मीडिया पर तूफान वायरल होने के बाद हर तरफ तूफान की चर्चा रही। घर, स्कूल, बाजार और गलियों में सिर्फ तूफान की चर्चा रही। सबका सवाल यही थी कि तूफान कहां तक पहुंच गया है। लोगों ने बच्चों को भी समय से घर पहुंचने के लिए कहा, यह समझाया गया कि तूफान आ सकता है। चौराहों और पान की दुकानों पर चर्चा का सबसे बड़ा केंद्र तूफान ही रहा।