फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   अग्नि सेवा स्मृति दिवस

अग्नि सेवा स्मृति दिवस

Sun, 15 Apr 2018 02:08 AM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
अग्नि सेवा स्मृति दिवस
अग्नि सेवा स्मृति दिवस पर शोक परेड
विज्ञापन

मेरठ। अग्नि सेवा स्मृति दिवस पर शनिवार को फायर स्टेशन पुलिस लाइन और परतापुर में शोक परेड का आयोजन किया गया। पुलिस लाइन में अग्नि शमन के डिप्टी डायरेक्टर अमन शर्मा और सीएफओ अजय कुमार ने कर्मचारियों के साथ दो मिनट का मौन रखा। परतापुर स्टेशन पर एफएसओ मुकेश कुमार रहे।
सीएफओ अजय कुमार शर्मा ने अग्नि शमन सुरक्षा सप्ताह के बारे मं जानकारी दी। उपनिदेशक फायर सर्विस परिक्षेत्र ने बताया कि 14 अप्रैल 1944 को मुंबई बंदरगाह पर भीषण अग्निकांड में 66 अग्निशमन कर्मियों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी। उन दिवंगत अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए हर साल 14 अप्रैल को अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस मनाया जाता है। इसी दिन से एक सप्ताह का विशेष अग्नि सुरक्षा सप्ताह मनाया जाता है। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने एडीजी जोन प्रशांत कुमार, कमिश्नर डॉ. प्रभात कुमार, आईजी रेंज रामकुमार, डीएम अनिल ढींगरा और एसएसपी मंजिल सैनी को पिन फ्लैग लगाया।
विज्ञापन

सीएफओ ने बताया कि अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत शहर और देहात के स्कूल, कॉलेज में आग से बचाव के लिए जागरूक किया जाएगा। साथ ही गांवों में भी किसानों को जागरूक कराया जाएगा। सीएफओ ने बताया कि रविवार को फायर विभाग की तरफ जागरूकता रैली निकाली जाएगी। जिसका शुभारंभ उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed