{"_id":"5acd18504f1c1b483d8b46fd","slug":"191523390544-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बायो मेडिकल कचरे का निस्तारण कैसे हो, दी गई ट्रेनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बायो मेडिकल कचरे का निस्तारण कैसे हो, दी गई ट्रेनिंग
Updated Wed, 11 Apr 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बायो मेडिकल कचरे से होते है कई संक्रामक रोग
मेरठ। मेडिकल में बायो मेडिकल कचरे का निस्तारण किस तरह किया जाए, इस विषय पर मंगलवार को नर्सिंग स्टाफ को ट्रेनिंग दी गई। इस दौरान प्रमुख अधीक्षक डॉ. अजीत चौधरी, डॉ. रियाज अहमद और नर्सिंग स्टाफ रहा।
डॉ. रियाज ने बताया कि अस्पताल से निकलने वाले बेकार पदार्थ का सही प्रकार से निवारण करना जरूरी होता है। नहीं तो यह कई प्रकार के संक्रामक और अंसक्रामक रोग फैला सकते हैं, जिससे अस्पताल के कर्मचारियों को, रोगियों और पूरे समाज को नुकसान होता है। इसके लिए अस्पताल में निस्तारण करने वाले बैग या डिब्बे होते हैं। इनमें पीले रंग वाले में सर्जरी, लाल वाले में दस्ताने, कैथेटर, नीला या सफेद में गत्ते के डिब्बे-प्लास्टिक और काले में बेकार दवाइयां और कीटनाशक आदि डाले जाते हैं। डॉ. अजीत चौधरी ने बताया कि इसका प्रशिक्षण लगातार दिया जा रहा है। गौरतलब है कि स्वास्थ्य विभाग को अक्सर शिकायतें मिलती रहती हैं कि अस्पताल से निकलने वाले बायो मेडिकल वेस्ट को सही तरीके से निस्तारण नहीं करते हैं। स्टाफ इसे लेकर गंभीर नहीं होता है।
खास बातें:
कचरे के निस्तारण को मेडिकल में नर्सिंग स्टाफ को दिया प्रशिक्षण