{"_id":"5ac147db4f1c1b1a6a8b4d22","slug":"191522616283-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की दुकानों के स्थानों को लेकर शुरू हुआ विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब की दुकानों के स्थानों को लेकर शुरू हुआ विरोध
Updated Mon, 02 Apr 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब की दुकानों का शुरू हुआ विरोध
मेरठ। नए सत्र में आवंटित की गईं शराब की दुकानें सोमवार से शुरू हो जाएंगी। लेकिन इन शराब की दुकानों के खुलने के कारण कुछ जगह विरोध शुरू हो गया है। कहीं पर बीच आबादी में शराब की दुकान खुली है तो कहीं स्कूल, कॉलेज, धार्मिक स्थल, स्टेशनरी की दुकानों के पास भी खोल दी गई हैं। ऐसी स्थिति में आज से जब दुकानों का संचालन शुरू होगा तो यह विरोध और भी भड़क सकता है।
आबकारी विभाग द्वारा शराब की दुकानों के आवंटन के लिए क्षेत्र का नाम दिया जाता है। ऐसे में आवंटी अपनी सुविधा के अनुसार दुकान लेकर शराब की बिक्री करते हैं। हालांकि आबकारी नियमावली के तहत धार्मिक स्थल, शिक्षण संस्थान से 200 मीटर और आवासीय क्षेत्र व नेशनल हाइवे पर शराब की दुकानें नहीं हो सकती हैं। नेशनल हाइवे पर तो इस बार दुकानों का आवंटन ही नहीं हुआ है।
बुढ़ाना गेट पर खोली जा रही मॉडल शॉप का बुढ़ाना गेट के व्यापारी विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि इस मॉडल शॉप के पास जहां सिद्धपीठ हनुमान मंदिर है, तो कई स्कूल भी हैं। ऐसे में इस मॉडल शॉप को यहां से दूसरी जगह शिफ्ट किया जाए। बेगमपुल व्यापार संघ ने भी स्टेशनरी की दुकान के पास खुली दुकान का विरोध किया है। रविवार को बेगमपुल व्यापार संघ के पदाधिकारी और व्यापारियों ने इस शराब की दुकान के खिलाफ धरना दिया।
विज्ञापन
इसी तरह दिल्ली रोड पर माधवपुरम गेट के पास शराब की दुकान का पिछले कई साल से शहीद मंगल पांडे कन्या डिग्री कॉलेज की छात्राएं विरोध करती आ रही हैं। उनका कहना है कि कॉलेज आने जाने का एकमात्र रास्ता यही है और यहां पर शराबियाें की भीड़ के कारण उन्हें दिक्कत होती है। वहीं रविवार को पल्लवपुरम में भी महिलाओं ने आवासीय आबादी के बीच शराब की दुकान खुलने का उग्र विरोध किया। महिलाओं ने दुकान संचालक दुकान में शराब रख रहा था, वहां तोड़फोड़ कर दी।
कुछ शिकायतें सामने आई हैं, नियमों के तहत उन्हें दिखवाया जा रहा है। यदि नियमों का उल्लंघन करते हुए शराब की दुकानें खोली गई हैं तो उन्हें शिफ्ट कराया जाएगा। मुकेश चंद्र, अपर जिलाधिकारी नगर