फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ट्रैफिक पुलिस को नजर नहीं आई रोडवेज की नकली बस

ट्रैफिक पुलिस को नजर नहीं आई रोडवेज की नकली बस

Fri, 12 Jan 2018 02:29 AM IST
Updated Fri, 12 Jan 2018 02:29 AM IST
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस को नजर नहीं आई रोडवेज की नकली बस
मेरठ। दिल्ली रोड पर दौड़ रहीं नकली रोडवेज बसें बृहस्पतिवार को ट्रैफिक पुलिस को नजर नहीं आई। ट्रैफिक पुलिस दिल्ली रोड पर पहुंची, लेकिन रोडवेज की नकली बसें नहीं मिली।
विज्ञापन

दिल्ली रोड पर सोतीगंज, केसरगंज, रेलवे रोड चौराहे के आसपास व अन्य स्थानों से नकली रोडवेज बसें संचालित हो रही हैं। इन बसों को देखकर यात्रियों को यह नहीं चल पाता कि यह बस रोडवेज की हैं या फिर डग्गामार। इन बसों पर उत्तर प्रदेश परिवहन की जगह कौशांबी मेट्रो, उत्तर प्रदेश परिवार, वैशाली मेट्रो जैसे मिलते जुलते शब्द लिखे हुए हैं। इन बसों में यात्रियों के बैठते ही टिकट बना दिया जाता हैं, जिससे यात्री कुछ दूरी के बाद उतर भी न सकें। इसके बाद ये जहां तहां बसों को रोकते हुए चलते हैं। यदि कोई यात्री विरोध कर दे तो उससे मारपीट तक की जाती है। बसों के चालक भी अनट्रेंड हैं। बसों में सफर करने पर न तो कोई सुरक्षा है और न सहूलियत। यदि बस दुर्घटनाग्रस्त हो जाए तो कोई मुआवजा भी नहीं मिलेगा, जबकि रोडवेज बसों में टिकट लेने पर यह सुविधा है। एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेयी ने कहा कि रोडवेज जैसी दिखने वाली नकली रोडवेज बसों पर पुलिस कार्रवाई में पीछे नहीं हटेगी। बृहस्पतिवार को दिल्ली रोड पर कई जगह पुलिस पहुंची लेकिन बस नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed