फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कलक्ट्रेट में कर्मचारियों की हड़ताल से कामकाज रहा ठप्प

कलक्ट्रेट में कर्मचारियों की हड़ताल से कामकाज रहा ठप्प

Fri, 22 Dec 2017 02:17 AM IST
Updated Fri, 22 Dec 2017 02:17 AM IST
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में कर्मचारियों की हड़ताल से कामकाज रहा ठप्प
कलक्ट्रेट में कर्मचारियों की हड़ताल से कामकाज ठप
विज्ञापन

मेरठ।
उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ के बैनर तले कलक्ट्रेट कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को कार्य बहिष्कार करते हुए धरना दिया। साथ ही लिपिक कार्यालयों पर तालाबंदी कर दी। इस दौरान कलक्ट्रेट में काम काज ठप रहा। प्रांतीय आह्वान पर इस एक दिवसीय हड़ताल के दौरान कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र एसीएम को सौंपा।

कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने कहा कि शासन स्तर पर पदोन्नति के साथ-साथ कर्मचारियों की नई भर्ती की मांग लंबित है। जिस पर शासन द्वारा संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। उन्होंने बताया की मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के पद पर 71 पद रिक्त हैं, जबकि वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के 13 पद तथा प्रशासनिक अधिकारी के 126 पद रिक्त हैं। जिन पर अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया जा सका है। इनके साथ-साथ कई जनपदों में वरिष्ठ सहायक एवं प्रधान सहायक के भी कई पद रिक्त हैं। इन मांगों के अतिरिक्त संगठन ने कलक्ट्रेट का नाम मिनी सचिवालय रखने, कलक्ट्रेट कर्मचारियों को नायब तहसीलदार के 10 प्रतिशत पदों पर प्रोन्नति प्रदान करने समेत कई अन्य मांगे कीं। धरने में एओ विजय शर्मा, नाजिर ऋषि शंकर, जोनल अध्यक्ष मुकेश कुमार, अनुपम शर्मा, श्यामसुंदर वर्मा, संजय शर्मा, दीप चंद, संजीव जैन, राजीव कपिल, सुनील जैन, के पी सिंह, नागेश शर्मा, सत्यनारायण शर्मा, शकील अहमद, जीएस राजवंशी, धर्मेंद्र कुमार, विनोद त्यागी, विपिन गुप्ता, राजेश कुमार, देवेश शर्मा, वसी हैदर, अजय वर्मा, गजेंद्र भास्कर, रवि पंकज, अरुण कुमार, दीपक कौशिक, अरुण चौहान, गुलफाम, अरुण, फिरोज, अंकित, मनीष, सुशील, शावेज, फिरोज, बलवंत, साजिद, सीमा गोस्वामी, ज्योति सिंह, रेनू गुप्ता, गीता लटवाल, ममता, रिंकू सिंह, पुष्पा, सुनीता, उपासना आदि कर्मचारी मौजूद रहे। कर्मचारियों का ज्ञापन एसीएम सदर अमिताभ यादव ने लिया।
विज्ञापन

खास बात
लिपिक कार्यालयों पर तालाबंदी कर धरने पर बैठे कर्मचारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed