फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सोसायटी की झूठी शिकायतों से निजात दिलाने की मांग

सोसायटी की झूठी शिकायतों से निजात दिलाने की मांग

Wed, 20 Dec 2017 07:53 PM IST
Updated Wed, 20 Dec 2017 07:53 PM IST
विज्ञापन
सोसायटी की झूठी शिकायतों से निजात दिलाने की मांग
मेरठ।
विज्ञापन

मदरसा संचालकों पर दबाव बनाकर फर्जी शिक्षकों की नियुक्त कराकर सरकारी धन का गबन करने के विरोध में अल-मदद शिक्षा समिति के बैनर तले बुधवार को कमिश्नरी चौराहे पर प्रदर्शन किया गया।

समिति के पदाधिकारियों ने मंडलायुक्त से मिलकर आरोप लगाया कि कुछ लोग अलग-अलग नाम से मदरसा संचालकों के खिलाफ शिकायतें करके अवैध वसूली करने में लिप्त हैं। इनकी शिकायतों के आधार पर जिले के मदरसों में शासन ने विभिन्न एजेंसियों से छात्रवृत्ति के गबन एवं फर्जी शिक्षक नियुक्त कर वेतन आहरण के आरोपों की जांच कराई। जिनमें 99 फीसदी मदरसे जांच में सही पाए गए। समिति अध्यक्ष शकील अहमद खान ने बताया कि शिकायतकर्ता मदरसा संचालकों के खिलाफ झूठी शिकायतें करके अपने लोगों को बतौर शिक्षक तैनात कराकर सरकारी धन की वसूली करने में लिप्त हैं। उन्होंने बताया कि जाकिर हुसैन कॉलोनी स्थित एक मदरसे के संचालक पर दबाव बनाकर शिकायतकर्ता ने शिक्षक के रूप में अपनी नियुक्ति करा ली। इसके बाद सरकारी धन का गबन करके दो अन्य व्यक्तियों को शिक्षक के रूप नियुक्त करने दबाव बनाना शुरू कर दिया। समिति ने मंडलायुक्त से प्रकरण की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर झूठी शिकायत करने वालों से मदरसा संचालकों को मुक्ति दिलाने की मांग की। यहां समिति के सचिव तैय्यब अली, मुश्ताक अहमद, अनीस अहमद, मोहम्मद इरफान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मुख्य बातें
समिति के अध्यक्ष ने ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed