{"_id":"5a1c7cd14f1c1bb6678be775","slug":"191511816401-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता को सुविधा नहीं, समस्या बांट रहा निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता को सुविधा नहीं, समस्या बांट रहा निगम
Updated Tue, 28 Nov 2017 02:46 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। नगर निगम हो या जल निगम, दोनों विभाग जनता को सुविधा देने के बजाय समस्या बांट रहे हैं। पानी की पाइप लाइन फटने पर नगर निगम कर्मचारियों ने गड्ढा तो खोदकर डाल दिया। लेकिन जल निगम की पाइप लाइन बताकर बिना ठीक किए निकल गए। अब जनता गड्ढे में गिरकर घायल हो रही है।
निगम क्षेत्र के विद्यानगर सेक्टर तीन में 20 दिन से पानी की पाइप लाइन फटी पड़ी है। स्थानीय लोगों की शिकायत पर नगर निगम के कर्मचारी टूटी पाइप के पास गड्ढा खोदकर चले गए। जेएस पंवार, माया प्रकाश, रामनिवास आदि का कहना है कि नगर निगम के जलकल विभाग के अधिकारियों से शिकायत की तो वह पाइप लाइन को ठीक करने का अधिकार क्षेत्र जल निगम का बता रहे हैं। जबकि जल निगम के अधिकारी इसके लिए नगर निगम जलकल विभाग को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। दोनों विभागों की आपसी खींचतान में जहां पानी सड़क पर बह रहा है, वहीं टूटी पाइप लाइन ठीक नहीं हो रही है। यही नहीं, गड्ढे में लोग गिरकर घायल हो रहे हैं। स्थानीय लोगों के सब्र का बांध टूटने वाला है। इस संबंध में नगरायुक्त मनोज कुमार का कहना है कि मंगलवार को जलकल विभाग के अधिकारियों से बात की जाएगी। अगर लापरवाही की जा रही है तो कार्रवाई होगी।
खास बात
- 20 दिन से फटी पड़ी पानी की पाइप लाइन
- नगर निगम ने गड्ढा खोदा, पाइप लाइन ठीक नहीं की