{"_id":"59bee2ae4f1c1b1f688b51d3","slug":"191505682094-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 सितंबर से पेट्रोल पंपों पर रजिस्टर लेकर बैठेंगे कांग्रेसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 सितंबर से पेट्रोल पंपों पर रजिस्टर लेकर बैठेंगे कांग्रेसी
Updated Mon, 18 Sep 2017 02:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। कच्चे तेल की कीमतें कम होने के बाद भी पेट्रोल और डीजल के दामों में लगी आग के विरोध में कांग्रेस आज कलक्ट्रेट का घेराव करेगी।
जिलाध्यक्ष विनोद मोघा व महानगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार किशनी ने बताया कि इस संबंध में रविवार शाम को पार्टी कार्यालय पर तैयारी बैठक हुई। बैठक में मंडल प्रभारी सुशील चौधरी व जिला प्रभारी संजीव शर्मा ने भी हिस्सा लिया। बताया कि सोमवार पूर्वाह्न 11 बजे तक सभी कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचेंगे और प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपेंगे। तय हुआ कि 22 सितंबर से हर पेट्रोल पंप पर 5-5 कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता रजिस्टर लेकर बैठेंगे और पेट्रोल व डीजल लेने आने वाले ग्राहकों से महंगे दामों के बारे में पूछताछ कर उनका फीडबैक दर्ज करेंगे।
वहीं, आगामी चार अक्तूबर को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का जन्मशताब्दी समारोह सीसीएसयू के नेताजी सुभाष चंद्र बोस सभागार में होगा। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव नसीब सिंह ने इस संबंध में तैयारी बैठक की। बैठक में मेरठ व मुरादाबाद मंडल के 9 जिलों के जिला व शहर अध्यक्षों ने भी हिस्सा लिया। इस मौके पर पं. जयनारायण शर्मा, नसीम कुरैशी, डॉ. यूसुफ कुरैशी, मुगीस जिलानी, चौ. यशपाल सिंह, हरिकिशन वर्मा, पं. नवनीत नागर, मनोज त्यागी, मंजीत सिंह कोछड़, सलीमुद्दीन शाह, अखिल कौशिक, जाहिद अंसारी, हेमचंद ठेकेदार, अशोक भारती, अभिमन्यु त्यागी, राकेश मिश्रा, योगेंद्र सिंघल, संजय कटारिया आदि मौजूद रहे।