फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   अनुसूचित मोर्चा ने किया मेधावी बच्चों का सम्मान

अनुसूचित मोर्चा ने किया मेधावी बच्चों का सम्मान

Fri, 15 Sep 2017 02:55 AM IST
Updated Fri, 15 Sep 2017 02:55 AM IST
विज्ञापन
अनुसूचित मोर्चा ने किया मेधावी बच्चों का सम्मान
अनुसूचित मोर्चा ने किया मेधावी बच्चों का सम्मान
विज्ञापन

मेरठ। पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के तहत सरस्वती शिशु मंदिर डी ब्लॉक शास्त्रीनगर में बृहस्पतिवार को भाजपा अनुसूचित मोर्चा महानगर द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व विधायक और प्रदेश प्रवक्ता मुंशीलाल गौतम ने कहा कि भाजपा ही दलितों की सच्ची हितैषी है। जो सभी वर्गों को बराबर सम्मान दे रही है।

कार्यक्रम में महानगर के 10 वीं और 12वीं के यूपी व सीबीएसई बोर्ड में इस वर्ष 60 प्रतिशत से ऊपर अंक पाने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। जिसमें कुल 150 बच्चे सम्मानित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा महानगर अध्यक्ष करुणेश नंदन गर्ग और संचालन मनोज तोमर ने किया। सांसद राजेंद्र अग्रवाल, अनुसूचित मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. चरण सिंह लिसाड़ी, पूर्व डीएसपी सेंसरपाल सिंह, पूर्व विधायक रणवीर राणा ने विचार रखे। कार्यक्रम संयोजक जगपाल सिंह बौद्ध ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed