{"_id":"59a72b9c4f1c1b02278b4827","slug":"191504127900-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क की खस्ताहालत व गंदगी को लेकर हंगामा प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क की खस्ताहालत व गंदगी को लेकर हंगामा प्रदर्शन
Updated Thu, 31 Aug 2017 02:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंकरखेड़ा। रोहटा रोड की खस्ता हालत और गंदगी को लेकर लोगों ने हंगामा किया। वहीं गगन विहार के सामने खत्ते का ढेर लगा हुआ है। शिकायत के बाद भी नगर निगम के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे।
कश्यप निषाद कल्याण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार कश्यप के नेतृत्व में दर्जनों लोग बुधवार को रोहटा रोड स्थित गगन विहार के सामने एकत्र हुए। उन्होंने सड़क की खस्ता हालत और गंदगी को लेकर नगर निगम के खिलाफ हंगामा प्रदर्शन किया। इस दौरान डॉ. विजय कश्यप ने बताया कि रोहटा रोड पर जगह-जगह सड़क में गड्ढे होने से आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। कई बार वाहन चालक इनमें गिरने से घायल हो चुके हैं। इसके अलावा गगन विहार के सामने खत्ते का ढेर लगा हुआ है। निगम के सफाई कर्मचारी यहां से कूड़ा उठाने के लिए नहीं आते। गंदगी के कारण क्षेत्र में बीमारी फैल रही है। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो डीएम ऑफिस के सामने धरना प्रदर्शन करेंगे। अमित राव, विजय राणा, घन श्याम, मोनू, चांद, संजय, मुकेश सैनी, बिट्टू, संजीव, रिंकू, सतपाल त्यागी आदि मौजूद रहे।