फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   आखिरी दिन 228 करदाताओं ने की रिटर्न दाखिल

आखिरी दिन 228 करदाताओं ने की रिटर्न दाखिल

Sun, 06 Aug 2017 03:11 AM IST
Updated Sun, 06 Aug 2017 03:11 AM IST
विज्ञापन
आखिरी दिन 228 करदाताओं ने की रिटर्न दाखिल
मेरठ। आयकर रिटर्न भरने की आखिरी तारीख होने के कारण शनिवार रात 12 बजे तक आयकर विभाग का कार्यालय खुला रहा। हालांकि ई-रिटर्न ज्यादा दाखिल करने के कारण महज 228 करदाताओं ने ही मैन्युअल तरीके से रिटर्न दाखिल कीं। ई-रिटर्न वालों का आंकड़ा नहीं मिल सका। वहीं, दिन में कार्यालय पहुंचे लोगों ने स्टाफ न होने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

आयकर विभाग कार्यालय देर रात तक खुले जाने के पीछे मुख्य मकसद यह था कि वरिष्ठ नागरिकों और पांच लाख रुपये से कम आय वाले अन्य करदाताओं को रिटर्न दाखिल करने की सुविधा मिल सके। पहले अंतिम तारीख 31 जुलाई थी। बाद में विभाग ने पांच दिन की मोहलत दे दी थी। इसके अलावा रिफंड का क्लेम न होने पर पांच लाख रुपये तक आय वाले सामान्य करदाताओं को और 80 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को कार्यालय जाकर रिटर्न दाखिल करने की अनुमति दी गई थी।
विज्ञापन

चार्टेड अकाउंटेंट अभिषेक गोयल ने बताया कि मैन्युअली रिटर्न कम दाखिल होने की वजह ज्यादा तादाद में ई-रिटर्न दाखिल करना रहा है। वार्षिक शुल्क पर आयकर छूट नहीं होने के कारण लोगों को परेशानी हुई। जो व्यावसायिक कॉलेज हैं, उनमें लाखों रुपये फीस जाती है। उन्हें छूट का विकल्प तलाशने में दिक्कत आई है। गौरतलब है कि तारीख बढ़ने के बाद पिछले चार दिन में आयकर कार्यालय में दो हजार से ज्यादा मैन्युली रिटर्न भरे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात
- शनिवार रात 12 बजे तक खुला आयकर विभाग कार्यालय
- 31 जुलाई से बढ़ाकर पांच अगस्त की गई थी तारीख
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed