फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Manjil saini says to Kanwar service camp operators Keeping the attention of norm

कांवड़ सेवा शिविर संचालक रखें मानकों का ध्यान : जिलाधिकारी समीर वर्मा

Tue, 17 Jul 2018 01:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 17 Jul 2018 01:57 PM IST
विज्ञापन
UP: Manjil saini says to Kanwar service camp operators Keeping the attention of norm
कांवड़ यात्रा - फोटो : PTI
मेरठ। डीएम समीर वर्मा ने कांवड़ यात्रा की तैयारी को लेकर कांवड़ सेवा शिविर संचालकों और अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि शिविर संचालकों को सिंगल विंडो से सेवा शिविर आयोजन की अनुमति मिलेगी। लेकिन शिविर संचालक भी शिविर में मानकों का पूरा ध्यान रखें।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को चौधरी चरण सिंह विवि के बृहस्पति भवन में आयोजित बैठक में डीएम ने कहा कि कांवड़ यात्रा धार्मिक आस्था से जुड़ी पवित्र यात्रा है। इसको निर्विघ्न संपन्न कराने में सभी की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने कहा कि शिविर संचालक अनुशासन व मर्यादाओं का ध्यान रखें। शिविरों में फूहड़ता, अश्लीलता व तेज साउंड का उपयोग न होने दें। उन्होंने कांवड़ शिविर संचालकों से कहा कि वह अपने-अपने शिविरों में गंगाजल व अतिरिक्त कांवड़ की भी व्यवस्था रखें। ताकि किसी भी भोले को जरूरत पड़ने पर उसकी उपलब्धता आसानी से कराई जा सके।
विज्ञापन

अस्थायी चौकियां बनेंगी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजिल सैनी ने शिविर संचालकों से कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान फोर्स की पर्याप्त उपलब्धता रहेगी। चिन्हित स्थानों पर पुलिस पिकेट काम करेंगी। पुलिस गश्त करेगी। अस्थायी पुलिस चौकियां स्थापित की जाएंगी। रूट डायर्वजन की कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। एडीएम प्रशासन सत्य प्रकाश पटेल ने कहा कि शिविरों में विद्युत आपूर्ति के लिए तारों की गुणवत्ता अच्छी रखी जाए। जनरेटर के पास बेरीकेटिंग की जाए। शिविरों में अस्थायी कनेक्शन लेकर ही आपूर्ति की जाए। शिविरों में अग्नि शमन के पर्याप्त साधन रखें।

सफाई की कार्ययोजना तैयार
एडीएम नगर मुकेश चंद्र ने कहा कि शिविरों में मानकों का पूर्ण ध्यान रखें। खाना बनाने में सिर्फ व्यवसायिक गैस का प्रयोग करें। नगर आयुक्त मनोज सिंह चौहान ने बताया कि नगरीय क्षेत्र में सफाई की बेहतर कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा धीरेंद्र कुमार ने बताया कि कांवड़ यात्रा के लिए स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। जो शहरी क्षेत्र में तथा ग्रामीण क्षेत्रों में लगेंगे। इस अवसर पर कांवड़ शिविर संचालकों की समस्याओं एवं उनके सुझावों को सुनकर उनके निराकरण के लिए डीएम द्वारा संबंधित विभागीय अधिकारी को निर्देशित किया गया।

बैठक में ये रहे मौजूद
बैठक में एसपी सिटी मान सिंह चौहान, देहात राजेश कुमार, ट्रैफि क संजय कुमार राजवंशी, एडीएम एलए रजेंद्र सिंह, एसडीएम सदर संतोष कुमार सिंह, सरधना राकेश कुमार सिंह, मवाना अरविंद कुमार सिंह एसीएम गुलशन, ज्ञान प्रकाश यादव सीओ रणविजय सिंह, समाजसेवी डा ब्रजभूषण शर्मा सहित कई विभागों के अधिकारी और शिविर संचालक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed