फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   19 candidates arrested for copying using electronic devices

Meerut News: इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से नकल करते 19 अभ्यर्थी गिरफ्तार

Sun, 10 May 2026 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
19 candidates arrested for copying using electronic devices
मेरठ। छावनी क्षेत्र स्थित सेना की 510 आर्मी बेस वर्कशॉप में शनिवार को ट्रेडमैन (चतुर्थ श्रेणी) भर्ती परीक्षा के दौरान एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया। परीक्षा में एक महिला समेत 19 अभ्यर्थियों को इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के जरिए नकल करते हुए पकड़ा गया है। ये अभ्यर्थी कपड़ों में वायरलेस ब्लूटूथ और मोबाइल छिपाकर लाए थे और सॉल्वर व गूगल की मदद से पेपर हल कर रहे थे। सदर बाजार पुलिस और मिलिट्री इंटेलिजेंस की टीम सभी अभ्यर्थियों से पूछताछ कर रही है। शुरुआती जांच में इस संगठित नेटवर्क के तार हरियाणा के साॅल्वर गैंग से जुड़े होने की आशंका है।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर को कर्नल राकेश शर्मा, सूबेदार डीपी चौबे, सूबेदार राजेंद्र सिंह और नायब सूबेदार अनूप सिंह इन सभी 19 अभ्यर्थियों को सेना के ट्रक में लेकर सदर बाजार थाने पहुंचे। सेना के अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा के दौरान 7 अभ्यर्थी ब्लूटूथ डिवाइस लगाकर नकल कर रहे थे जबकि 2 अभ्यर्थी मोबाइल फोन से गूगल का प्रयोग कर प्रश्न पत्र हल करते मिले। आशंका है कि परीक्षा केंद्र के बाहर बैठे सॉल्वर ब्लूटूथ के जरिए इन अभ्यर्थियों को सवालों के जवाब भेज रहे थे। सूबेदार डीपी चौबे, राजेंद्र सिंह और नायब सूबेदार अनूप सिंह की तरफ से इस मामले में थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

सीओ कैंट नवीना शुक्ला ने बताया कि केंद्र व्यवस्थापकों ने नकल करते हुए 19 अभ्यर्थियों को पकड़ा है। सेना ने उनके कब्जे से बरामद ब्लूटूथ डिवाइस और मोबाइल भी पुलिस को सौंप दिए हैं जिसके बाद सभी को सदर बाजार थाने में बैठाया गया है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि पुलिस और मिलिट्री इंटेलिजेंस की टीमें पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही हैं। पूछताछ में हरियाणा से जुड़े एक गैंग का नाम भी सामने आया है, जिसकी पड़ताल की जा रही है
विज्ञापन
विज्ञापन



अभ्यर्थियों के बहाने और जांच में सामने आई हकीकत

पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए अभ्यर्थियों ने अजीब तर्क दिए। उनका कहना था कि परीक्षा केंद्र पर कोई तलाशी नहीं ली गई और न ही उन्हें यह बताया गया कि इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लाना प्रतिबंधित है इसलिए वे घर से मोबाइल और ब्लूटूथ ले आए। हालांकि जांच में सामने आया है कि सुबह 11 बजे शुरू हुई इस परीक्षा में प्रवेश के दौरान ही सुरक्षा जांच में कुछ अभ्यर्थियों की गतिविधियां संदिग्ध पाई गई थीं। तलाशी लेने पर उनके पास से मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, सिम कार्ड और अन्य उपकरण बरामद हुए। इसके बाद मिलिट्री इंटेलिजेंस ने सख्ती बरतते हुए हॉल के अंदर भी कई अन्य अभ्यर्थियों की जांच की, जिसमें कुछ युवक कपड़ों और अन्य जगहों पर डिवाइस छिपाकर नकल करते हुए रंगे हाथों पकड़े गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed