फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ग्रामीणों का राशन पूरा नहीं देने पर तहसील में हंगामा

ग्रामीणों का राशन पूरा नहीं देने पर तहसील में हंगामा

Wed, 15 May 2019 02:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों का राशन पूरा नहीं देने पर तहसील में हंगामा
ग्रामीणों का राशन पूरा नहीं देने पर तहसील में हंगामा
विज्ञापन

मवाना। मवाना खुर्द में राशन कम देने एवं मशीन में यूनिट नहीं दर्शाने तथा गांव बिसौला में राशन पूरा नहीं देने का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने मंगलवार को तहसील में हंगामा किया। उन्होंने अधिकारियों से जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। यहां नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
मवाना खुर्द के ग्रामीणों ने नायब तहसीलदार उदयवीर सिंह को दिए ज्ञापन में कहा कि गांव में दो सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान हैं। प्रत्येक राशन विक्रेता कार्ड धारक को दो किलो राशन कम दे रहे हैं। वहीं, पूरा पैसा ले रहे हैं। मशीन अंगूठा लगाने के बावजूद यूनिट नहीं दर्शाती हैं। राशन विक्रेता पांच यूनिट वाले को दो यूनिट का राशन देता है तथा दो यूनिट वाले में दो किलो राशन कम प्रदान करता है। इस संबंध में लखनऊ में शिकायत की। इसके बावजूद कोई समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने पत्र सौंपकर तत्काल जांच कराकर कार्रवाई किए जाने की मांग की। पत्र में फाजुद्दीन, फिरोज, कल्लू, सलाऊद्दीन, फैमिदा, शमसीदा, आसिया आदि के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन

वहीं, गांव बिसौला के ग्रामीणों ने नायब तहसीलदार को दिए ज्ञापन में गांव स्थित सरकारी सस्ते गल्ला विक्रेता पर प्रति यूनिट 4 किलो गेहूं देने का आरोप लगाया है। हालांकि पांच किलो मिलना चाहिए। पूछे जाने पर फौजदारी पर ऊतारू हो जाता है। उसने कई उपभोक्ताओं के राशन कार्ड तक फाड़ दिए। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। जांच कराकर कार्रवाई करने तथा पूरा राशन दिलाने की मांग की। ज्ञापन पर मौ. मोहसिन, नसीम, इमरान, इरशाद, मौसम अली, मुजफ्फर, साबिर, अहसान, राशिद आदि के हस्ताक्षर हैं। दोनों ही गांवों के ग्रामीणों ने तहसील में प्रदर्शन किया। वहीं, गेसूपुर उत्तरी के ग्रामीणों ने सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता के खिलाफ नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। आरोप लगाया कि तीन माह से राशन वितरण नहीं किया जा रहा है। मशीन आने पर राशन देने की बात कह रहा है। इस माह मशीन आने पर अंगूठा तो लगवा लिया, लेकिन राशन नहीं दिया। ग्रामीणों ने तीन माह का राशन दिलाने की मांग की है। यहां पदम सिंह, अमित, मूलचंद, राजेंद्र, दयाचंद, टेकचंद, किशनपाल, भोलेराम आदि ग्रामीण मौजूद रहे। वहीं, नायब तहसीलदार उदयवीर सिंह का कहना है कि ग्रामीणों की शिकायत से एसडीएम को अवगत करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed