{"_id":"5cc7654fbdec22070518bbb4","slug":"181556571471-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल का दौरा पड़ने से व्यक्ति की मौत, रास्ते पर मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल का दौरा पड़ने से व्यक्ति की मौत, रास्ते पर मिला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल का दौरा पड़ने से व्यक्ति की मौत, रास्ते पर मिला शव
परीक्षितगढ़। अगवानपुर ऐंची कला गांव के राजवाहे की पटरी पर सोमवार सुबह 42 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा मिला। जानकारी पर पहुंची थाना पुलिस ने युवक की पहचान कर परिजनों को जानकारी दी। परिजन बिना किसी कार्रवाई के शव अपने साथ ले गए।
थाना हस्तिनापुर ग्राम पाली निवासी 42 वर्षीय कलीराम पुत्र मांगेराम कई वर्षों से बीमार था। चार दिन पूर्व कलीराम दिल्ली एक अस्पताल से दवाई लेने गया था। वहंी दवाई लेने के बाद वह ग्राम खटकी में अपनी बुआ के यहां रुका। सोमवार सुबह कलीराम पैदल ग्राम गांव ऐंची कला अपनी भांजी के यहां जा रहा था। परिजनों के अनुसार बीच पटरी पर कलीराम को दिल का दौरा पड़ गया। जिससे कलीराम की मौत हो गई। सुबह खेतों पर जा रहे लोगो ने शव पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। जानकारी पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। कलीराम की जेब से मिले आधार के आधार पर परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस से कार्रवाई न करने की बात कही। जिसके बाद परिजन शव को अपने साथ ले गए। हस्तिनापुर कर्णघाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।